ePaper

JAC Board 10th Pass Percentage 2025: झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, 91.71% छात्र पास, लड़कियां अव्वल

Updated at : 27 May 2025 12:33 PM (IST)
विज्ञापन
JAC Board 10th Pass Percentage 2025

JAC Board 10th Pass Percentage 2025

JAC Board 10th Pass Percentage 2025: झारखंड एकेडमिक काउंसिल की तरफ से झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट JAC Board की ऑफिशियल वेबसाइट- jac.jharkhand.gov.in और jacresults.com पर चेक कर सकते हैं. इस साल झारखंड बोर्ड 10वीं में कुल 91.71 फीसदी छात्रों को सफलता हासिल हुई है. वहीं, इस बार भी लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों के मुकाबले ज्यादा बेहतर देखने को मिला है.

विज्ञापन

JAC Board 10th Pass Percentage 2025: झारखंड एकेडमिक काउंसिल की तरफ से झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट JAC Board की ऑफिशियल वेबसाइट- jac.jharkhand.gov.in और jacresults.com पर चेक कर सकते हैं. इस साल झारखंड बोर्ड 10वीं में कुल 91.71 फीसदी छात्रों को सफलता हासिल हुई है. वहीं, इस बार भी लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों के मुकाबले ज्यादा बेहतर देखने को मिला है.

JAC Board 10th Result ऐसे करें चेक

झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट नाम से चेक करने के लिए कई थर्ड पार्टी वेबसाइट जैसे indiaresults.com यह सुविधा देती हैं. यहां स्टूडेंट्स सिर्फ अपना नाम डालकर रिजल्ट देख सकते हैं. हालांकि, आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in और jacresults.com पर केवल रोल नंबर और स्कूल नंबर से ही रिजल्ट देखा जा सकता है. लड़कियों का प्रदर्शन रिजल्ट में हर बार की तरह लड़कों से बेहतर देखने को मिला है.

Jharkhand Board 10th Result 2025 LIVE Update

JAC 10th Result 2025: रीइवेल्‍यूएशन और सप्लीमेंट्री परीक्षा का मौका

झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट जारी होने वाला है. जैक 10वीं रिजल्ट के बाद अगर कोई स्‍टूडेंट अपने नंबर से संतुष्ट नहीं हैं, तो वह रीइवेल्‍यूएशन के लिए आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए रिजल्ट जारी होने के बाद जानकारी दी जाएगी.

रीइवेल्यूएशन में उनके मार्क्स की टोटलिंग चेक की जाएगी. देखा जाएगा कि कोई प्रश्न बिना चेक हुए तो नहीं छूट गया है. इसके अलावा जो स्‍टूडेंट एक या दो पेपर में फेल होंगे, उनके लिए जैक बोर्ड सप्लीमेंट्री परीक्षा भी आयोजित करेगा.

जैक 10वीं रिजल्ट चेक करने के लिए विद्यार्थियों को अपना रोल कोड और रोल नंबर डालना होगा. जैक झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट की घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस में की जाएगी. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग मंत्री रामदास सोरेन 10वीं का रिजल्ट जारी करेंगे.

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola