JAC 9th Result 2025 OUT: झारखंड बोर्ड 9वीं का रिजल्ट जारी, jacresults.com पर करें चेक
Published by : Ravi Mallick Updated At : 14 May 2025 5:59 PM
JAC 9th Result 2025 OUT
JAC 9th Result 2025 OUT: झारखंड बोर्ड 9वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है. झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की तरफ से कक्षा 9वीं की परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. इस परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र Jharkhand Board की ऑफिशियल वेबसाइट- jacresults.com पर जाना चाहिए.
JAC 9th Result 2025 OUT: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की तरफ से कक्षा 9वीं का रिजल्ट जारी हो गया है. झारखंड बोर्ड 9वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है. इस परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र Jharkhand Board की ऑफिशियल वेबसाइट- jacresults.com पर जाना चाहिए. रिजल्ट चेक करने के लिए रोल नंबर और रोल कोड की जरूरत होगी.
झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की तरफ से कक्षा 9वीं की परीक्षाएं 11 मार्च और 12 मार्च 2025 को आयोजित की गई थीं. परीक्षाओं का आयोजन तीन शिफ्टों में किया गया था. इसमें शामिल होने वाले कैंडिडेट्स नीचे दिए स्टेप्स से रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
JAC 9th Result 2025: ऐसे करें चेक
- रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- jacresults.com पर जाएं.
- वेबसाइट की होम पेज पर Latest Updates के लिंक पर क्लिक करें.
- अगले पेज पर Class IX Annual Examination – 2025 के लिंक पर जाना होगा.
- अब Check Results के लिंक पर क्लिक करें.
- इसके बाद Roll Number और Roll Code डालकर लॉगिन करें.
- लॉगिन करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा.
Jharkhand Board 9th Result 2025 Direct Link: Click Here
ये भी पढ़ें: CBSE Topper From Jharkhand: रांची की अतुल्या श्रेष्ठ को 99.2%, तनिषा कॉमर्स स्ट्रीम से टॉपर
Jharkhand Board 9th Marksheet Details: मार्कशीट में होंगी ये डिटेल्स
झारखंड बोर्ड की तरफ से जारी रिजल्ट में छात्रों का नाम, छात्रों की जन्मतिथि और माता-पिता का नाम होगा. इसके अलावा मार्कशीट में प्राप्त अंक, कुल अंक, पासिंग मार्क्स, स्कूल का नाम, छात्र का रोल नंबर और पासिंग डिविजन जैसी डिटेल्स होंगी. इन डिटेल्स को चेक करने के बाद ही छात्र रिजल्ट कॉपी निकालकर रख लें.
JAC 10th 12th Result 2025: जारी होने वाला है 10वीं 12वीं का रिजल्ट
झारखंड बोर्ड की तरफ से कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी होने वाला है. झारखंड एकेडमिक काउंसिल की तरफ से रिजल्ट तैयार करने का काम किया जा रहा है. बता दें कि झारखंड बोर्ड हाईस्कूल और इंटर का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट- jacresults.com पर जारी होगा.
ये भी पढ़ें: झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट कब जारी होगा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










