CBSE Topper From Jharkhand: रांची की अतुल्या श्रेष्ठ को 99.2%, तनिषा कॉमर्स स्ट्रीम से टॉपर
Published by : Ravi Mallick Updated At : 14 May 2025 11:50 AM
CBSE Topper From Jharkhand
CBSE Topper From Jharkhand: सीबीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है. सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE Board) की तरफ से 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. झारखंड के कई होनहारों ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में शानदार स्कोर हासिल करके देशभर में नाम किया है.
CBSE Topper From Jharkhand: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE Board) की तरफ से मंगलवार को 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. झारखंड के कई होनहार छात्रों ने इस साल शानदार रिजल्ट हासिल करके देशभर में नाम रोशन किया है. राजधानी रांची के कई छात्रों का नाम कक्षा 10वीं और 12वीं के टॉपर्स लिस्ट में शामिल है.
सीबीएसई बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है. सीबीएसई बोर्ड 12वीं में कुल 88.39 फीसदी छात्र पास हुए हैं. बता दें कि इस बार DigiLocker और UMANG App जैसे प्लेटफॉर्म पर रिजल्ट का लिंक एक्टिव हुआ.
CBSE Topper From Jharkhand: रांची की अतुल्या श्रेष्ठ को 99.2%
दिल्ली पब्लिक स्कूल रांची से अतुल्या श्रेष्ठ ने सीबीएसई बोर्ड 10वीं की परीक्षा में 99.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सिटी टॉपर बनी हैं. अतुल्या ने कहा कि वह भविष्य में रिसर्चर बनना चाहती है. परीक्षा के बाद अच्छे अंक आने की उम्मीद थी, लेकिन टॉपर बनूंगी, यह इम्मीद नहीं थी. उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय माता-पिता, भाई, शिक्षकों को दिया है.
अपनी तैयारी पर जानकारी देते हुए अतुल्या श्रेष्ठा कहती हैं कि वह तीन से चार घंटा पढ़ाई करती थी. उन्होंने एनसीईआरटी की किताब से पढ़ाई की. साथ ही मोबाइल का इस्तेमाल गाना सुनने और मन बहलाने के लिए ही करती थी. पापा संतोष प्रसाद एजी ऑफिस में सीनियर ऑडिट ऑफिसर हैं और मां विभा सिन्हा गृहिणी है.
CBSE Topper From Jharkhand: तनिषा गुप्ता को शानदार मार्क्स
सीबीएसई बोर्ड 12वीं की परीक्षा में कैराली स्कूल रांची की छात्रा तनिषा गुप्ता को शानदार नंबर प्राप्त हुआ है. कॉमर्स स्ट्रीम की स्टूडेंट तनिषा को 98.6 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं. टॉपर बनी तनिषा मैनेजमेंट का कोर्स करना चाहती हैं. तनिषा ने बताया कि उसे अच्छे अंक की उम्मीद थी, लेकिन स्कूल टॉपर बनेगी यह उम्मीद नहीं थी.
CBSE Board Topper 2025: इंजीनियर बनना चाहती हैं अदिति
सीबीएसई बोर्ड 10वीं की परीक्षा में लेडी केसी रॉय मेमोरियल स्कूल की छात्रा ने शानदार नंबर हासिल किया है. अदिति पुरी को 98.8 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं. अदिति की इच्छा इंजीनियर बनने की है. अदिति ने इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, प्राचार्य व शिक्षकों को दिया है.
ये भी पढ़ें: यूपी की बेटी ने सीबीएसई में गाड़ा झंडा, आयुषी मिश्रा को 99.4%, देखें मार्कशीट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










