CBSE Board 12th Topper 2025: यूपी की बेटी ने सीबीएसई में गाड़ा झंडा, आयुषी मिश्रा को 99.4%, देखें मार्कशीट
Published by : Ravi Mallick Updated At : 13 May 2025 1:33 PM
CBSE Board 12th Topper 2025
CBSE Board 12th Topper 2025: सीबीएसई बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है. सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE Board) की तरफ से 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. सीबीएसई बोर्ड 12वीं में उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर की रहने वाली आयुषी मिश्रा ने टॉपर्स लिस्ट में जगह बनाई हैं.
CBSE Board 12th Topper 2025: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE Board) की तरफ से 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. सीबीएसई बोर्ड 12वीं में उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर की रहने वाली आयुषी मिश्रा ने टॉपर्स लिस्ट में जगह बनाई हैं. सीबीएसई बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है. सीबीएसई बोर्ड 12वीं में कुल 88.39 फीसदी छात्र पास हुए हैं. बता दें कि DigiLocker प्लेटफॉर्म पर रिजल्ट का लिंक एक्टिव हो चुका है.
CBSE Board 12th Topper 2025: आयुषी मिश्रा टॉपर्स लिस्ट में
सीबीएसई बोर्ड 12वीं की परीक्षा में उत्तर प्रदेश की बेटी ने कमाल किया है. शाहजहांपुर जिले के आदमपुर में स्थित Colonel’s Academy Global की छात्रा ने टॉप किया है. इस स्कूल की स्टूडेंट आयुषी मिश्रा को सीबीएसई बोर्ड 12वीं में कुल 99.4 फीसदी मार्क्स प्राप्त हुए हैं.
Colonel’s Academy Global की प्रिंसिपल ने इस बारे में जानकारी साझा की है. आयुषी मिश्रा को सीबीएसई बोर्ड 12वीं की परीक्षा में कुल 99.4 फीसदी मार्क्स प्राप्त हुए हैं. आयुषी आर्ट्स स्ट्रीम से टॉपर्स लिस्ट में शामिल हुई हैं.
CBSE Board 10th Result 2025: सीबीएसई बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी
सीबीएसई बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी हो गया है. इस साल सीबीएसई बोर्ड 10वीं में कुल 93.60 फीसदी छात्र पास हुए हैं. सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं के रिजल्ट में इस साल त्रिवेंद्रम के छात्रों का परिणाम सबसे बेहतर रहा है. यहां 99.79 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए हैं.
ये भी पढ़ें: CBSE Board 10th 12th Result 2025 OUT LIVE: सीबीएसई बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, 88.39% छात्र पास
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










