CBSE बोर्ड 10वीं की दूसरी परीक्षा का रिजल्ट जल्द, यहां सबसे पहले चेक करें

बोर्ड स्टूडेंट्स की सांकेतिक तस्वीर
CBSE Board 10th Result 2026 Second Exam: 10वीं के दूसरे सेशन के CBSE Board एग्जाम 15 मई से 21 मई 2026 के बीच करवाए गए थे. अब छात्रों को रिजल्ट का इंतजार है. रिजल्ट जारी होने के बाद आप इसे cbseresults.nic.in या फिर cbse.gov.in पर देख सकते हैं.
CBSE Board 10th Result 2026 Second Exam: अगर आपने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की 10वीं कक्षा की दूसरी परीक्षा दी है तो रिजल्ट का इंतजार कर रहे होंगे. CBSE जल्द ही कक्षा 10 की सेकंड बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर सकता है. रिजल्ट जारी होते ही आप इसे CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट पर देख सकते हैं.
कहां-कहां देखें CBSE 10वीं बोर्ड दूसरी परीक्षा का रिजल्ट?
CBSE बोर्ड दूसरी परीक्षा का रिजल्ट आप बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर देख सकते हैं. इसके अलावा डिजिलॉकर और अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म जैसे कि UMANG पर भी रिजल्ट देख सकते हैं.
रिजल्ट देखने के लिए CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं
कैसे देखें CBSE Board 10वीं रिजल्ट?
सबसे पहले CBSE Board की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं. यहां होम पेज पर CBSE Class 10 Second Board Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें. इसके बाद रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड ID डालें. सबमिट करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिखने लगेगा. स्कोरकार्ड डाउनलोड करके फ्यूचर के लिए सेव कर लें.
स्कोरकार्ड में क्या-क्या होगा?
मार्कशीट में छात्र का नाम, रोल नंबर, डेट ऑफ बर्थ, माता-पिता का नाम, स्कूल का नाम, सब्जेक्ट वाइज रिजल्ट, टोटल मार्क्स, ग्रेड और पास/फेल का स्टेटस दर्ज होगा.
कब हुई थी CBSE Board की दूसरी परीक्षा?
10वीं के दूसरे सेशन के CBSE Board एग्जाम 15 मई से 21 मई 2026 के बीच करवाए गए थे. यह परीक्षा पुराने और पारंपरिक तरीके यानी ऑफलाइन (पेन और पेपर मोड) में हुए थे.
CBSE सेकंड बोर्ड परीक्षा से किसे मिलेगा फायदा?
CBSE की Best-of-Two नीति के तहत जिन छात्रों ने मार्क्स सुधारने (Improvement) के लिए दूसरी परीक्षा दी है, उनके प्रत्येक विषय में पहले और दूसरे प्रयास के मार्क्स की तुलना की जाएगी. जिस विषय में ज्यादा मार्क्स होंगे, वही फाइनल रिजल्ट में शामिल किए जाएंगे. यदि किसी विषय में दूसरे प्रयास में कम मार्क्स आते हैं, तो उससे छात्र का फाइनल रिजल्ट प्रभावित नहीं होगा.
यह भी पढ़ें- दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए 16 जुलाई को आएगी पहली लिस्ट, देखें आगे की प्रक्रिया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










