IIT Kanpur Mess Food: ऐसा होता है आईआईटी कानपुर का ब्रेकफास्ट, देखकर हो जाएंगे हैरान

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 10 Dec 2025 1:09 PM

विज्ञापन

IIT कानपुर (फोटो क्रेडिट-सोशल मीडिया)

IIT Kanpur Mess Food: आईआईटी कानपुर रैंकिंग के अनुसार, भारत की चौथी सबसे बड़ी इंजीनियरिंग कॉलेज (Engineering College) है. अगर आप भी यहां पढ़ाई करने का मन बना रहे हैं तो पहले जान लें कि यहां का खाना और मेस बहुत अच्छा है.

विज्ञापन

IIT Kanpur Mess Food: आईआईटी बॉम्बे और आईआईटी दिल्ली के बाद आज जानेंगे कि आईआईटी कानपुर (IIT Kanpur) का खाना कैसा होता है. आईआईटी संस्थान पढ़ाई के साथ-साथ लाइब्रेरी, जिम और अन्य तरह की सुविधाओं के लिए जाना जाता है. यहां की फैसिलिटी वर्ल्ड क्लास लेवल की होती है. स्टूडेंट्स को हाइजीनिक और टेस्टी खाना मिलता है.

IIT Kanpur Mess Food: आईआईटी कानपुर की नाश्ते की थाली हुई वायरल

आईआईटी कानपुर में पढ़ने वाला आदित्य ने अपने मेस का खाना यूट्यूब पर दिखाया. @aditya9052 नाम के एक चैनल से ये वीडियो डाला गया है, जिस पर 8 लाख के करीब व्यूज हैं. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि स्टूडेंट कह रहा है कि देखिए ये हमारा IIT Kanpur की कैंटीन है. नाश्ते में उत्तपम (Uttapam), सांभर, चटनी, सलाद और दूध दिया गया है. आदित्य बताते हैं कि आईआईटी कानपुर में कुछ इस तरह का ही नाश्ता मिलता है. वहीं हर दिन इस तरह का ही नाश्ता मिलता है. खाने की बात करें तो रोटी, चावल, दाल, सब्जी और सलाद रहता है.

IIT Kanpur Mess Food Viral Video: यहां देखें वायरल वीडियो

IIT Kanpur Ranking: आईआईटी कानपुर की रैंकिंग

आईआईटी कानपुर पढ़ाई से लेकर प्लेसमेंट तक, सभी चीज में अच्छा है. वर्ष 2025 की एनआईआरएफ रैंकिंग के अनुसार, इंजीनियरिंग कैटेगरी में IIT Kanpur चौथे स्थान पर है. वहीं इसका स्कोर 81.824 है.

IIT Kanpur Placement: आईआईटी कानपुर प्लेसमेंट

वर्ष 2024-25 के आंकड़ों के अनुसार, आईआईटी कानपुर के बीटेक स्टूडेंट का एवरेज प्लेसमेंट 20 लाख रुपये प्रति वर्ष तक गया. आईआईटी कानपुर में न सिर्फ जॉब गती है बल्कि प्लेसमेंट सेल में इंटर्नशिप पाने के लिए भी स्टूडेंट्श शामिल होते हैं.

यह भी पढ़ें- IIT Bombay Mess Food: आईआईटी का खाना देख, स्टूडेंट ने कहा- मैं हरियाणा से हूं, कभी नहीं देखा…

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola