दुबई में गूंजेगी IIM Ahmedabad की पहचान, मोहम्मद बिन राशिद ने किया शुभारंभ

Updated:
विज्ञापन
IIM Ahmedabad UAE Campus Inauguration

IIM Ahmedabad UAE Campus Inauguration

IIM Ahmedabad UAE: दुबई में IIM अहमदाबाद का नया कैंपस क्राउन प्रिंस शेख हमदान ने खोला. शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इसे भारत की शिक्षा के वैश्वीकरण की दिशा में अहम कदम बताया. इस मौके पर भारत-यूएई ने शिक्षा, शोध और नवाचार में सहयोग को मजबूत करने का संकल्प लिया.

विज्ञापन

IIM Ahmedabad UAE: भारतीय प्रबंधन शिक्षा को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) अहमदाबाद ने गुरुवार को दुबई में अपना नया कैंपस शुरू किया. दुबई के क्राउन प्रिंस शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने इसका उद्घाटन किया. शिक्षा मंत्रालय ने इस उपलब्धि को भारत की वैश्विक शैक्षिक उपस्थिति को मजबूत करने वाला ऐतिहासिक क्षण बताया.

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस अवसर पर विशेष रूप से मौजूद रहे. दो दिवसीय यूएई दौरे पर गए प्रधान ने कहा कि “आईआईएम अहमदाबाद का दुबई कैंपस भारत की श्रेष्ठ शिक्षण परंपरा और मैनेजमेंट विशेषज्ञता को दुनिया तक पहुंचाएगा.” उन्होंने इसे भारतीय मूल्यों और वैश्विक दृष्टिकोण के आदर्श को अंतरराष्ट्रीय मंच देने वाला कदम बताया.

भारत-यूएई शिक्षा सहयोग पर जोर

उद्घाटन समारोह के दौरान यूएई के कार्यवाहक उच्च शिक्षा और वैज्ञानिक अनुसंधान मंत्री अब्दुलरहमान अब्दुलमान्नान अल अवार भी उपस्थित रहे. दोनों देशों के मंत्रियों ने उच्च शिक्षा में द्विपक्षीय सहयोग की समीक्षा की और शोध, नवाचार व सांस्कृतिक आदान-प्रदान को और बढ़ाने पर सहमति जताई.

मंत्रालय के अनुसार, दोनों पक्षों ने माना कि भारत प्रतिभा और ज्ञान का वैश्विक केंद्र है, जबकि यूएई आर्थिक व तकनीकी शक्ति का केंद्र है. ऐसे में शिक्षा और शोध क्षेत्र में आपसी साझेदारी को और गहराई देना साझा प्राथमिकता है.

IIT दिल्ली अबूधाबी कैंपस का दौरा

इससे पहले बुधवार को शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आईआईटी दिल्ली के अबूधाबी कैंपस का दौरा किया. यहां उन्होंने अटल इन्क्यूबेशन सेंटर (AIC) का उद्घाटन किया. यह पहला अवसर है जब किसी भारतीय संस्थान के विदेशी कैंपस पर AIC की स्थापना हुई है.

प्रधान का यह दौरा भारत और यूएई के बीच अकादमिक उत्कृष्टता, शोध, नवाचार और युवाओं की आकांक्षाओं को जोड़ने की दिशा में मील का पत्थर साबित हो रहा है.

यह भी पढ़ें: Success Story: कॉलेज छोड़ा, लेकिन बन गई सबसे कम उम्र की अरबपति! जानें कौन है ये शख्सियत

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola