ICAI CA Exam Postponed: भारत-पाक तनाव के कारण सीए परीक्षा स्थगित, यहां देखें ऑफिशियल नोटिस

Updated:
विज्ञापन
ICAI CA Exam 2025 Postponed

ICAI CA Exam 2025 Postponed

ICAI CA Exam Postponed: ICAI ने देश में मौजूदा तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए मई 2025 में होने वाली सीए फाइनल, इंटरमीडिएट और पोस्ट क्वालिफिकेशन (INTT AT) परीक्षाएं 9 से 14 मई तक स्थगित कर दी हैं. नई तारीखों की घोषणा जल्द की जाएगी.

विज्ञापन

ICAI CA Exam Postponed: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने एक अहम घोषणा करते हुए बताया है कि देश में मौजूदा सुरक्षा और तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए मई 2025 में होने वाली सीए की शेष परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं. इस निर्णय के तहत चार्टर्ड अकाउंटेंट्स फाइनल, इंटरमीडिएट और पोस्ट क्वालिफिकेशन कोर्स परीक्षाएं — जिनमें इंटरनेशनल टैक्सेशन असेसमेंट टेस्ट (INTT AT) भी शामिल है — अब तय समय पर आयोजित नहीं होंगी. ये परीक्षाएं 9 मई 2025 से 14 मई 2025 के बीच होनी थीं.

अब कब होगी ICAI CA की परीक्षा ?

ICAI ने अपने आधिकारिक नोटिस में कहा है कि छात्रों की सुरक्षा और सुविधा को प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया है. संस्थान ने यह भी स्पष्ट किया है कि स्थगित की गई इन परीक्षाओं की नई तारीखों की घोषणा जल्द ही की जाएगी. परीक्षार्थियों से अनुरोध किया गया है कि वे परीक्षा कार्यक्रम की ताजा जानकारी के लिए ICAI की आधिकारिक वेबसाइट www.icai.org पर नजर बनाए रखें.

Also Read: General Knowledge: अगर गिरे परमाणु बम, तो कैसे बचाएं जान? रेडिएशन से बचने के तरीके

सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया जाएगा फैसला

देशभर में हजारों छात्र इस परीक्षा में शामिल होने वाले थे और ऐसे में यह फैसला छात्रों और उनके अभिभावकों के मन में बनी चिंता को देखते हुए लिया गया है. ICAI ने सभी उम्मीदवारों को आश्वस्त किया है कि उनकी सुरक्षा संस्थान की सर्वोच्च प्राथमिकता है और नई तारीखें परीक्षार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखकर घोषित की जाएंगी. परीक्षा से जुड़ी किसी भी अन्य जानकारी के लिए छात्र ICAI के हेल्पलाइन नंबरों या ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं.

Also Read: School College Closed: भारत-पाकिस्तान तनाव के बाद जम्मू-कश्मीर, पंजाब और राजस्थान में स्कूल-कॉलेज बंद

Also Read: Operation Sindoor: तीन दोस्तों ने लिखी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की स्क्रिप्ट, 1984 NDA बैच में थें एकसाथ

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola