IBPS RRB Result 2024 Declared: आईबीपीएस आरआरबी का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

IBPS RRB Clerk 2024 Result Declared
आईबीपीएस ऑफिस असिस्टेंट परीक्षा का परिणाम हुआ जारी, इन स्टेप्स से आसानी से चेक करें अपना स्कोरकार्ड.
IBPS RRB Clerk Result 2024 Declared: आईबीपीएस यानि इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन द्वारा रीजनल रूरल बैंक क्लर्क के प्रीलिम्स परीक्षा का परिणाम जारी हो चुका है. ऐसे में जानें कैसे आसानी से देख सकते हैं आप अपना परिणाम और इस भर्ती से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां.
कैसे चेक करें IBPS RRB Clerk का रिजल्ट?
1. सबसे पहले ibps.in के वेबसाइट पर जाएं.
2. होमपेज पर जाकर “सीआरपी आरआरबी” के विकल्प को चुनें.
3. “Common Recruitment Process Regional Rural Bank Phase 13” के ऑप्शन पर क्लिक करें.
4. अपने लॉगिन डिटेल्स भरें और सबमिट पर क्लिक करें.
5. आपके स्क्रीन पर आपका रिजल्ट आ जाएगा, उसे डाउनलोड कर के अपने पास रख लें.
IBPS Clerk को कितनी मिलती है सैलरी?
आईबीपीएस बैंक क्लर्क को 8 भागों में वेतन दिया जाता है जिसमें बेसिक पे से लेकर नेट पे मौजूद होता है. बात करें अगर बेसिक पे की रकम की तो वह 19000 रुपए होता है, उसके बाद उन्हें 5209 रूपए डीए के रूप में मिलते हैं, इसके अलावा उन्हें 4118 रुपए का स्पेशल एलाउंस, 757 रुपए का ट्रैवल एलाउंस, 2039 रुपए का एचआरए, 32024 रुपए का ग्रॉस और 29453 रुपए का नेट पे मिलता है. इन सब के बाद उनकी इन हैंड सैलरी 28 से 30 हजार रूपए प्रति माह तक होती है.
Also Read: Sarkari Naukri: रेलवे में 10वीं पास लोगों के लिए 5000 से ज्यादा नौकरियां, देखें डिटेल्स
Also Read: JSSC CGL Exam: झारखंड सीजीएल की परीक्षा समाप्त, जानें कब तक जारी होगा आंसर की
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










