बिहार STET के लिए बहुत जरूरी है GK, 5 मिनट में याद करें 5 सवाल
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 08 Oct 2025 1:10 PM
STET परीक्षा के लिए जनरल नॉलेज (प्रतीकात्मक तस्वीर, फोटो क्रेडिट- फ्रीपिक)
Bihar STET GK Questions In Hindi: बिहार STET 2025 परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी कर ली गई है. परीक्षा जल्द ही शुरू होने वाली है. ऐसे में आज हम आपको एसटीईटी परीक्षा में पूछे जाने वाले कुछ आम जनरल नॉलेज के सवाल बताएंगे. STET देने वालों के लिए ये काम की खबर हो सकती है.
Bihar STET GK Questions In Hindi: अगर आप STET परीक्षा देने वाले हैं तो ये आपके लिए काम की खबर है. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की ओर से आयोजित माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी कर ली गई है. वहीं परीक्षा का आयोजन 12 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2025 तक होगा. ऐसे में सभी छात्र तैयारी में जुटे हुए हैं. आइए, फटाफट Bihar STET परीक्षा के लिए जनरल नॉलेज (GK Question in Hindi) के कुछ सवाल जानते हैं.
बिहार एसटीईटी परीक्षा के लिए जनरल नॉलेज
बिहार STET परीक्षा के सामान्य ज्ञान (GK) के सेक्शन में बिहार से संबंधित प्रश्नों के साथ-साथ भारतीय इतिहास, भूगोल, विज्ञान, अर्थशास्त्र और समसामयिक घटनाओं जैसे विभिन्न विषयों से सवाल पूछे जाते हैं. इसमें खास तौर पर बिहार के प्रमुख भौगोलिक स्थल, राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय घटनाएं और भारतीय संविधान के महत्वपूर्ण अनुच्छेद जैसे टॉपिक्स को अधिक महत्व दिया जाता है. ऐसे में आइए जानते हैं एसटीईटी परीक्षा के लिए जनरल नॉलेज (Bihar STET GK Questions In Hindi).
Bihar STET GK/GS: बिहार से जुड़े सामान्य ज्ञान प्रश्न
बिहार का सबसे ऊंचा स्थान कौन सा है?
सोमेश्वर किला
बिहार का सबसे अधिक आबादी वाला जिला कौन सा है?
पटना
बिहार में किस प्रकार की मिट्टी आम है?
गंगा की जलोढ़ मिट्टी
बिहार का प्रमुख वन प्रकार कौन सा है?
आर्द्र पर्णपाती वन
Bihar STET GK Question Related to India: भारत से जुड़े सामान्य ज्ञान प्रश्न
भारत के उत्तर में कौन सी पर्वत श्रृंखला है?
हिमालय
भारत का पहला प्रधानमंत्री कौन था?
पंडित जवाहरलाल नेहरू
भारतीय संविधान के भाग II में क्या शामिल है?
भारत की नागरिकता
Bihar STET Science Related GK Question: विज्ञान से जुड़े सामान्य ज्ञान प्रश्न
पांच जगत वर्गीकरण (Five Kingdom Classification) किसने प्रस्तावित किया था?
आरएच व्हिट्टकर
वनस्पति जगत (Plant Kingdom) के सदस्यों की क्या विशेषता होती है?
वे बहुकोशिकीय यूकेरियोट्स होते हैं, जिनकी कोशिका भित्ति होती है और जो प्रकाश संश्लेषण करते हैं.
बिहार STET में पूछे जाने वाले सबसे प्रमुख सवाल
विश्व में सर्वाधिक जनसंख्या वाले देशों का अवरोही क्रम (Descending Order) क्या है?
भारत, चीन, इंडोनेशिया, संयुक्त राज्य अमेरिका
एशिया देशों में सबसे कम जनसंख्या वृद्धि दर वाला देश कौन सा है?
जापान
विश्व जनसंख्या दिवस (World Population Day) कब मनाया जाता है?
11 जुलाई
अफ्रीका महाद्वीप में सर्वाधिक जनसंख्या वाला देश कौन सा है?
नाइजीरिया
मानव जातियों के वर्गीकरण के लिए निम्न में से किस कसौटी का प्रयोग नहीं किया जाता है?
कान
यह भी पढ़ें- आखिरी के 10 दिनों में STET के लिए ऐसे करें तैयारी, मिलेंगे पूरे Marks
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










