किसे कहा जाता है Tea Garden of the World? भारत नहीं, ये छोटा सा देश है असली किंग

Author Smita dey
Updated:
विज्ञापन

Tea Garden of the World (Freepik)

Tea Garden of the World: दुनिया का वो कौन सा देश है जिसे टी गार्डेन ऑफ द वर्ल्ड कहा जाता है. भारत और चीन नहीं, बल्कि इस छोटे से देश की चाय पूरी दुनिया में फेमस है. अगर आप नहीं जानते हैं, तो यहां देखें और अपने जनरल नॉलेज (General Knowledge) को मजबूत करें.

विज्ञापन

Tea Garden of the World: दुनिया में चाय सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले पेयों में से एक है. एशिया से लेकर यूरोप तक, हर देश में चाय का अपना अलग इम्पॉर्टेंस है. हर दिन करोड़ों लोग अपने दिन की शुरुआत एक कप चाय से करते हैं. सुबह की ताजगी हो, दोस्तों के साथ बातचीत हो या मेहमानों का स्वागत, चाय हर मौके पर खास भूमिका निभाती है. दुनिया में कई देश चाय का प्रोडक्शन करते हैं. आइए जानते हैं कि किस देश को उसकी विशाल हरियाली, पहाड़ी चाय बागानों और हाई क्वालिटी वाली चाय के कारण Tea Garden of the World कहा जाता है.

विज्ञापन

किस देश को Tea Garden of the World कहा जाता है ? 

श्रीलंका को टी गार्डेन ऑफ द वर्ल्ड  के नाम से जाना जाता है. यहां की चाय पूरी दुनिया में अपनी बेहतरीन क्वालिटी, खुशबू और टेस्ट के लिए फेमस है. श्रीलंका को उसके फेमस सीलोन टी और हरियाली से भरे पहाड़ी चाय बागानों के कारण खास टाइटिल मिल है. 

श्रीलंका को क्यों कहा जाता है टी गार्डेन ऑफ द वर्ल्ड ? 

हाई क्वालिटी की चाय 

श्रीलंका की सीलोन टी (Ceylon Tea) दुनियाभर में पॉपुलर है. इसकी खुशबू और टेस्ट इसे खास बनाते हैं. 

पहाड़ी क्षेत्र और अनुकूल जलवायु 

यहां के नुवारा एलिया, कैंडी और ऊवा जैसे पहाड़ी क्षेत्रों में चाय की खेती बड़े पैमाने पर होती है.  ठंडी जलवायु और  उपजाऊ मिट्टी चाय उत्पादन के लिए सही होते हैं. 

लीडर इन वर्ल्ड एक्सपोर्ट 

श्रीलंका दुनिया के प्रमुख चाय एक्सपोर्टर देशों में शामिल है. यहां की चाय यूरोप, मध्य-पूर्व और एशिया के कई देशों में भेजी जाती है. 

हिस्टॉरिकल बैकग्राउंड 

19वीं शताब्दी में ब्रिटिश शासन के दौरान यहां चाय की खेती शुरू हुई, जो आज देश की इकोनॉमी का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुकी है. 

Tea Garden of the World: ग्लोबल रैंकिंग

श्रीलंका ग्लोबल रैंकिंग में टॉप 5 देशों में शामिल है. चीन और भारत जैसे बड़े देशों की तुलना में आकार में छोटा होने के बावजूद, श्रीलंका की एक्सपोर्ट रेपुटेशन ग्लोबल मार्केट में बहुत मजबूत है.

यह भी पढ़ें: बिना सेना के भी दुनिया का सबसे सुरक्षित देश! क्या आप जानते हैं इसका नाम?

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola