IAS Aspirants ध्यान दें! Air Pollution और AQI से जुड़े ये सवाल जरूर पढ़ें

GK Questions for UPSC (प्रतीकात्मक तस्वीर, फोटो क्रेडिट-फ्रीपिक)
GK Questions for UPSC: वायु प्रदूषण (Air Pollution) और AQI को लेकर UPSC में भी सवाल पूछे जाते हैं और आगे भी पूछे जा सकते हैं. ऐसे में अगर आप भी UPSC परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए ये सवाल बहुत जरूर है.
Delhi Air Pollution And AQI GK Questions for UPSC: दिल्ली एनसीआर में वायू प्रदूषण एक बड़ी गंभीर समस्या है. गाड़ियां, फैक्ट्री और पटाखों से निकलने वाले हानिकारक गैस के कारण देश की राजधानी में सांस लेना भी मुश्किल होता जा रहा है. नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद सहित पूरे क्षेत्र में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) लगातार तेजी से बढ़ रहा है. वायु प्रदूषण (Air Pollution) और AQI को लेकर UPSC में भी सवाल पूछे जाते हैं और आगे भी पूछे जा सकते हैं. ऐसे में अगर आप भी UPSC परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए ये सवाल बहुत जरूर है.
GK Questions for UPSC: यूपीएससी के लिए जरूरी है ये टॉपिक
अगर आप भी यूपीएससी की तैयारी कर रहे हैं तो आपको बता दें कि वायु प्रदूषण (Air Polllution UPSC) में एक बड़ा और महत्वपूर्ण टॉपिक है. इससे यूपीएससी में कई सवाल पूछे जाते हैं. ऐसे में अगर आप भी यूपीएससी की तैयारी कर रहे हैं तो यहां दिए गए सवाल आपके काम आ सकते हैं.
Q 1. एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) के संदर्भ में निम्न में से कौन-सा कथन सही है/हैं?
यह केवल पार्टिकुलेट मैटर के स्तर को दर्शाता है.
इसे पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा लॉन्च किया गया है.
सही उत्तर चुनें:
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2
- (c) 1 और 2 दोनों
- (d) न तो 1 और न ही 2
उत्तर: (b)
Q 2. PM2.5 किसे दर्शाता है?
- (a) 2.5 माइक्रोमीटर से छोटे व्यास वाले प्रदूषक
- (b) गैसीय प्रदूषक जो केवल सर्दियों में हानिकारक होते हैं
- (c) न्यूक्लियर प्लांट से निकलने वाले रेडियोधर्मी कण
- (d) उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर: (a)
Q 3. ब्लैक कार्बन किसका घटक है?
- (a) फ्लाई ऐश
- (b) पार्टिकुलेट मैटर
- (c) औद्योगिक कचरा
- (d) नगरपालिका कचरा
उत्तर: (b)
Q 4. नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम (NCAP) के तहत भारत सरकार का लक्ष्य है कि पार्टिकुलेट प्रदूषण में कितनी कमी लाई जाए?
- (a) 2017 स्तर से 2024 तक 20–30%
- (b) 2017 स्तर से 2030 तक 50%
- (c) 2010 स्तर से 2025 तक 80%
- (d) 2030 तक 100%
उत्तर: (a)
Q 5. ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP) के तहत निम्न में से कौन-से उपाय शामिल हैं?
- निर्माण कार्य पर प्रतिबंध
- ऑड-ईवन ट्रैफिक स्कीम
- ईंट भट्टों को बंद करना
- डीजल वाहनों के प्रवेश पर रोक
सही उत्तर चुनें:
- (a) केवल 1 और 3
- (b) केवल 1, 3 और 4
- (c) केवल 2 और 4
- (d) उपरोक्त सभी
उत्तर: (d) — सभी शामिल हो सकते हैं (AQI लेवल के आधार पर लागू होते हैं)
Q 6. दिल्ली में सर्दियों के दौरान स्मॉग बनने में निम्न कारणों का योगदान होता है:
- तापमान उलटना (Temperature Inversion)
- पड़ोसी राज्यों में फसल अवशेष जलाना
- तेज हवा
- वाहन प्रदूषण
सही उत्तर चुनें:
- (a) 1, 2 और 4
- (b) 1 और 3
- (c) 2 और 4
- (d) उपरोक्त सभी
उत्तर: (a) — तेज हवा स्मॉग को फैलाती है, बढ़ाती नहीं.
Q 7. निम्न में से कौन-सी गैसें ग्रीनहाउस गैसों की श्रेणी में आती हैं?
- कार्बन डाइऑक्साइड
- मीथेन
- ओजोन
- नाइट्रस ऑक्साइड
सही उत्तर चुनें:
- (a) 1 और 2 केवल
- (b) 2, 3 और 4 केवल
- (c) 1, 2, 3 और 4
- (d) केवल 3 और 4
उत्तर: (c)
Q 8. ओजोन परत क्षरण (Ozone Layer Depletion) का प्रमुख कारण कौन-सा यौगिक माना जाता है?
- (a) CO₂
- (b) CFCs (क्लोरोफ्लोरोकार्बन्स)
- (c) SO₂
- (d) NO₂
उत्तर: (b)
Q 9. भारत में AQI (Air Quality Index) के अनुसार ‘Very Poor’ श्रेणी का PM2.5 स्तर किस रेंज में रखा जाता है?
- (a) 0–30 µg/m³
- (b) 31–60 µg/m³
- (c) 121–250 µg/m³
- (d) 251–350 µg/m³
उत्तर: (c)
Q 10. अम्ल वर्षा के लिए मुख्यतः जिम्मेदार गैसें कौन-सी हैं?
- सल्फर डाइऑक्साइड (SO₂)
- नाइट्रोजन ऑक्साइड (NOx)
- ओजोन (O₃)
- कार्बन मोनोऑक्साइड (CO)
सही उत्तर चुनें:
- (a) 1 और 2 केवल
- (b) 2 और 3 केवल
- (c) 1, 2 और 4
- (d) 1, 3 और 4
उत्तर: (a)
Q 11. सस्पेंडेड पार्टिकुलेट मैटर (SPM) का तात्पर्य है
(a) केवल PM2.5
(b) केवल गैसीय प्रदूषक
(c) हवा में मौजूद ठोस और तरल सूक्ष्म कण
(d) केवल औद्योगिक धुआं
उत्तर: (c)
Q 12. निम्न में से कौन-सा सेकेंडरी एयर पॉल्यूटेंट है?
(a) कार्बन मोनोऑक्साइड
(b) सल्फर डाइऑक्साइड
(c) ओजोन
(d) लेड
उत्तर: (c)
(ओजोन सीधे नहीं निकलता, यह रासायनिक क्रियाओं से बनता है)
Q 13. निम्न में से कौन-सा प्रदूषक दृश्यता (Visibility) को सबसे अधिक प्रभावित करता है?
(a) PM10
(b) कार्बन मोनोऑक्साइड
(c) ओजोन
(d) नाइट्रोजन
उत्तर: (a)
Q 14. भारत में नेशनल एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग प्रोग्राम (NAMP) किस संस्था द्वारा संचालित किया जाता है?
(a) MoEFCC
(b) CPCB
(c) NITI Aayog
(d) IMD
उत्तर: (b)
(Central Pollution Control Board)
Q 15. निम्न में से कौन-सा प्रदूषक रक्त में ऑक्सीजन वहन क्षमता को कम करता है?
(a) सल्फर डाइऑक्साइड
(b) नाइट्रोजन डाइऑक्साइड
(c) कार्बन मोनोऑक्साइड
(d) ओजोन
उत्तर: (c)
नोट: यहां कुछ ऐसे सवाल-जवाब दिए गए हैं जो यूपीएससी और इस तरह की प्रतियोगिता परीक्षा में पूछी जा सकती है.
यह भी पढ़ें- आपके नाम में कौन-सी संधि है? UPSC Interview में आ सकता है इस तरह का सवाल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










