आपके नाम में कौन-सी संधि है? UPSC Interview में आ सकता है इस तरह का सवाल
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 16 Nov 2025 8:41 PM
UPSC इंटरव्यू (एआई जेनरेटेड तस्वीर)
UPSC Interview: यूपीएससी सीएसई (UPSC CSE Interview) जनवरी से फरवरी महीने में होगी. यूपीएससी का इंटरव्यू काफी टफ माना जाता है. कई बार ऐसे सवाल पूछे जाते हैं जिनकी आपने कभी कल्पना भी नहीं की होगी. वहीं यूपीएससी इंटरव्यू से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर देखा जा रहा है, जिसमें संधि से संबंधित सवाल पूछा गया.
UPSC Interview: यूपीएससी सीएसई मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. इस परीक्षा में पास होने वाले कैंडिडेट्स अब इंटरव्यू में शामिल होंगे. यूपीएससी सीएसई (UPSC CSE Interview) जनवरी से फरवरी महीने में होगी. यूपीएससी का इंटरव्यू काफी टफ माना जाता है. कई बार ऐसे सवाल पूछे जाते हैं जिनकी आपने कभी कल्पना भी नहीं की होगी.
UPSC Interview: नॉलेज और प्रेजेंस ऑफ माइंड परखी जाती है
यूपीएससी के इंटरव्यू (UPSC Interview) में लैंग्वेज, प्रेजेंस ऑफ माइंड और तुरंत जवाब देने की क्षमता की परख की जाती है. ऐसे में कई सवाल ऐसे भी पूछे जाते हैं कि जिनका इंटरव्यू से कोई लेना देना नहीं है. ऐसे सवाल सिर्फ इस उद्देश्य से पूछे जाते हैं कि कैंडिडेट्स की नॉलेज जांची जाए.
What is Sandhi In Hindi: संधि से जुड़ा ये सवाल पूछा गया
यूपीएससी इंटरव्यू से जुड़ा एक मॉक इंटरव्यू सोशल मीडिया पर काफी देखा जा रहा है. ये वीडियो ias_illumine_hindi नाम के एस इंस्टा पेज से डाला गया है. इसमें प्रियांशी नाम की एक कैंडिडेट्स से संधि को लेकर सवाल पूछा गया. सवाल था, “संधि कितने प्रकार की होती है”. जब कैंडिडेट्स ने इसका जवाब दिया तो उनसे पूछा गया कि फिर बताइए आपके नाम में कौन सी संधि है.
प्रेशर में कैसे रिएक्ट करते हैं कैंडिडेट्स
यह सवाल सुनते ही प्रियांशी कुछ पल के लिए हैरान रह गईं, लेकिन उन्होंने खुद को संभाला और जवाब देना शुरू किया. इंटरव्यूअर की अपेक्षा यहां केवल किताब वाला उत्तर नहीं था, बल्कि उम्मीदवार की प्रेजेंस ऑफ माइंड को परखना था.
वीडियो वायरल होने के बाद कई लोग इस पर कॉमेंट करने लगे कि UPSC जैसी परीक्षा में इस तरह के सवाल क्यों पूछे जाते है. लेकिन हम आपको बता दें कि UPSC के इंटरव्यू में सिर्फ फैक्टस और किताबों का ज्ञान नहीं देखा जाता है बल्कि सोचने के तरीके, प्रेशर में कैंडिडेट्स कैसे प्रतिक्रिया देते हैं, ये सब भी देखा जाता है.
UPSC Interview on Social Media: सोशल मीडिया पर लोगों ने किया ट्रोल
वहीं इस इंटरव्यू को लेकर सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं. IAS_mock_interview नाम के एक पेज से इस इंटरव्यू को फेसबुक पर डाला गया, जिस पर यूजर्स ने कॉमेंट किया है. कुछ लोग इस तरह के इंटरव्यू को बकवास बता रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “यूपीएससी में ऐसे सवाल पूछने का मतलब क्या है? कलेक्टर बनकर उन्हें संधि-विच्छेद कहां करना होता है?” वहीं एक अन्य सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, “मुझे समझ नहीं आता कि इतना सब पढ़कर ये लोग कैसे परीक्षा पास कर लेते हैं. नेगेटिव मार्किंग भी होती है. फिर इंटरव्यू में इतने सारे सवाल पूछे जाते हैं. और इतना सब करने के बाद जो लोग चयनित होते हैं, उन्हें भी ईमानदारी से काम नहीं करने दिया जाता. इतना ज्ञान हासिल करवाने का हमारी सरकार का क्या मतलब है?”
यह भी पढ़ें- मॉडल लुक देखकर रह जाएंगे दंग, ये अफसर किसी एक्ट्रेस से कम नहीं!
यह भी पढ़ें- UPSC Interview: इतनी लंबी हो, नाश्ते में क्या खाती हो? जब IFS से इंटरव्यू में पूछा गया ऐसा सवाल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










