ePaper

GATE Answer Key: गेट परीक्षा की आंसर की जल्द, यहां देखें लेटेस्ट अपडेट

Updated at : 25 Feb 2025 6:52 PM (IST)
विज्ञापन
GATE 2025 Answer Key Latest Update

GATE 2025 Answer Key Latest Update

GATE Answer Key: आईआईटी रुड़की जल्द ही अपने ऑफिशियल वेबसाइट पर गेट परीक्षा का आंसर की जारी करेगा, यहां देखें इसे लेकर लेटेस्ट अपडेट.

विज्ञापन

GATE Answer Key: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) रुड़की ने 1, 2, 15 और 16 फरवरी को ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE 2025) परीक्षा आयोजित की. GATE 2025 की उत्तर कुंजी, परीक्षा में पूछे गए प्रश्न और उम्मीदवारों के रिकॉर्ड किए गए उत्तर (gate2025.iitr.ac.in) पर जारी किए जाएंगे. गेट परीक्षा एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, जिसे भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IITs) और भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc), बैंगलोर द्वारा आयोजित किया जाता है. इसका मुख्य उद्देश्य उम्मीदवारों के वैज्ञानिक और तकनीकी ज्ञान का मूल्यांकन करना है.

GATE 2025 का आंसर की कैसे डाउनलोड करें ?

  • सबसे पहले, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट gate2025.iitr.ac.in पर जाएं.
  • अब होम पेज पर GATE 2025 उत्तर कुंजी डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें.
  • इसके बाद, अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें.
  • अब उत्तर कुंजी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी.
  • उत्तर कुंजी की जांच करें और उसे डाउनलोड कर लें.

कैसा होता है GATE परीक्षा का पैटर्न ?

गेट 2025 परीक्षा के प्रश्न पत्र में तीन प्रकार के प्रश्न थे: बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs), बहुचयनित प्रश्न (MSQs), और संख्यात्मक उत्तर प्रकार (NAT). ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, जो इंजीनियरिंग, प्रौद्योगिकी, वास्तुकला, विज्ञान, वाणिज्य और कला/मानविकी के विभिन्न स्नातक विषयों में उम्मीदवारों की गहरी समझ का परीक्षण करती है. यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की गई थी.

Prabhat Khabar Premium Story: झारखंड में परीक्षाओं में धांधली को लेकर केंद्र से भी सख्त कानून, फिर भी थमने का नाम नहीं ले रहे पेपर लीक के मामले

Also Read: Sarkari Naukri: 10वीं पास के लिए CISF में नौकरी पाने का शानदार मौका, 70 हजार तक मिलेगा वेतन

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola