Gandhi Jayanti Essay: गांधी जयंती पर छोटा निबंध, मिनटों में हो जाएगा याद

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 30 Sep 2025 3:57 PM

विज्ञापन

गांधी जयंती निबंध (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Gandhi Jayanti Essay In Hindi: देशभर में गांधी की आदर्श कहानी को याद करते हुए छात्र गांधी जयंती मनाते हैं. 2 अक्टूबर 1869 को गुजरात में गांधी का जन्म हुआ था. आज भी वे आज भी विश्व स्तर पर गांधी शांति, अहिंसा और सत्य का प्रतीक माने जाते हैं. ऐसे में आइए जानते हैं उन पर निबंध कैसे लिखें.

विज्ञापन

Gandhi Jayanti Essay In Hindi: 2 अक्टूबर 1869 को गुजरात में जन्मे मोहनदास करमचंद गांधी ने पूरे भारत और विश्व में नाम कमाया. उन्हें लोग ‘महात्मा’ और ‘बापू’ कहकर बुलाते हैं. आज भी विश्व स्तर पर गांधी शांति, अहिंसा और सत्य का प्रतीक माने जाते हैं. हर वर्ष इस दिन भारत में राष्ट्रीय अवकाश (National Holiday) रहता है और लोग इस दिन गांधी जयंती मनाते हैं. इस मौके पर आइए निबंध देखें. 

2 अक्टूबर को खास अवसर

इस वर्ष गांधी जयंती के अवसर पर कई स्कूलों, कॉलेजों और सार्वजनिक संस्थानों में भाषण, निबंध प्रतियोगिता, शपथ ग्रहण कार्यक्रम, वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियानों का आयोजन किया जा रहा है. देशभर में गांधी की आदर्श कहानी को याद करते हुए छात्र गांधी जयंती मनाएंगे. 

Gandhi Jayanti Essay In Hindi: महात्मा गांधी पर निबंध 

महात्मा गांधी भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के ऐसे महानायक थे, जिन्होंने न केवल ब्रिटिश सत्ता के खिलाफ मोर्चा शुरू किया बल्कि भारत में गरीबी से लड़ने का भी तरीका निकाला. उन्होंने युवाओं और महिलाओं के जीवन को नई दिशा दी. उनका जीवन सादगी, सत्य और अहिंसा का प्रतीक था. वे मानते थे कि आजादी केवल राजनीतिक सत्ता परिवर्तन से पूरी नहीं होगी, बल्कि सामाजिक बुराइयों को खत्म करके ही असली स्वतंत्रता मिलेगी. इसलिए उन्होंने जातिवाद, छुआछूत, महिला सशक्तिकरण (Gandhi On Women Empowerment), स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग और सत्याग्रह जैसे विचारों को जीवन का हिस्सा बनाया.

गांधी ने अहिंसा को केवल “नकारात्मक विरोध” नहीं माना, बल्कि इसे न्याय और मानवता की सबसे बड़ी शक्ति बताया. उनका मानना था कि हिंसा तात्कालिक जीत दिला सकती है, लेकिन स्थायी नहीं. यही कारण था कि उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन को बिना हथियार के सफल बनाया और पूरी दुनिया में यह उदाहरण स्थापित किया कि अहिंसा सबसे बड़ी ताकत है. 

आज के समय में गांधी से सीख और भी महत्वपूर्ण हो जाती है जब समाज और राजनीति दोनों में हिंसा और असहिष्णुता की प्रवृत्ति बढ़ रही है. ऐसे में उनका संदेश हमें सिखाता है कि स्थायी परिवर्तन और सच्चा विकास केवल शांति, सत्य और करुणा के मार्ग से ही संभव है.

गांधी जयंती पर हमारा कर्तव्य है कि हम सिर्फ उनके आदर्शों को याद न करें, बल्कि उन्हें अपने जीवन में उतारें. जब हम सादगी, ईमानदारी और अहिंसा के रास्ते पर चलेंगे, तभी गांधी जी के सपनों का भारत बनेगा. उनकी शिक्षाएं केवल इतिहास का हिस्सा नहीं, बल्कि भविष्य को रोशन करने वाली मशाल हैं.

यह भी पढ़ें- Lal Bahadur Shastri Jayanti Speech: छात्रों के लिए लाल बहादुर शास्त्री पर 5 छोटे भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा कमरा

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola