स्टूडेंट्स के लिए खुशखबरी! CAT, MAT से लेकर NET JRF तक की तैयारी के लिए मुफ्त कोचिंग

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 05 Dec 2025 12:35 PM

विज्ञापन

फ्री कोचिंग (प्रतीकात्मक तस्वीर, फोटो क्रेडिट-फ्रीपिक)

Free Coaching For Competitive Exams: कई छात्र पढ़ाई का जुनून रखते हैं, लेकिन आर्थिक तंगी की वजह से उनके सपने अक्सर अधूरे रह जाते हैं. ऐसे ही कमजोर लेकिन प्रतिभाशाली युवाओं के लिए बिहार सरकार ने एक महत्वपूर्ण पहल की है. अब इन परीक्षाओं की तैयारी करने वाले स्टूडेंट्स को फ्री कोचिंग के साथ-साथ कई और सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे वे बिना किसी आर्थिक बोझ के अपने लक्ष्य की ओर बढ़ सकें.

विज्ञापन

Free Coaching For Competitive Exams: अगर आप CAT, MAT, CLAT, NET, GATE, JRF, PhD, MPhil या किसी भी बड़ी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करना चाहते हैं तो ये खबर आपके काम की है. कई बार कुछ स्टूडेंट्स पढ़ना तो चाहते हैं लेकिन पैसों की कमी के कारण उनका सपना अधूरा रह जाता है. बिहार सरकार ने ऐसे ही आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन प्रतिभाशाली स्टूडेंट्स के लिए बड़ा कदम उठाया है. अब इन परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों को फ्री कोचिंग सहित कई तरह की सुविधाएं मिलेंगी.

यह पहल उन युवाओं के लिए खास है, जिनके सपनों की उड़ान अक्सर फीस और कोचिंग खर्चों के बोझ तले दब जाती है. सरकार का यह प्रयास न सिर्फ पढ़ाई का मौका देगा, बल्कि उन छात्रों को भी हौसला देगा जो अपनी मेहनत से जीवन बदलना चाहते हैं.

CAT, MAT, CLAT की तैयारी अब मुफ्त

मुख्यमंत्री व्यावसायिक पाठ्यक्रम मार्गदर्शन एवं उत्प्रेरण योजना के तहत इस पहल की शुरुआत की गई है. बिहार सरकार ने सोशल मीडिया पर जानकारी शेयर करते हुए लिखा है, “बिहार सरकार अब CAT, MAT, CLAT, NET, GATE, JRF, Ph.D, M.Phil सहित कई प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क कोचिंग उपलब्ध करा रही है.” यह पहल अभी सिर्फ 1000 स्टूडेंट्स के लिए है.

Free Coaching For Competitive Exams: फ्री कोचिंग के साथ ये सुविधाएं भी मिलेंगी

बिहार सरकार की ओर से इन परीक्षाओं की तैयारी करने वाले स्टूडेंट को न सिर्फ फ्री कोचिंग दी जाएगी बल्कि अन्य तरह की सुविधाएं भी मिलेंगी-

  • 3,000 की प्रोत्साहन राशि
  • पढ़ाई के लिए डिजिटल सुविधाओं वाला सेंटर
  • हाई क्वालिटी वाला लाइब्रेरी

कैसे करें अप्लाई?

इस स्कीम के तहत अप्लाई करने के लिए या इसके संबंध में अधिक जानकारी हासिल करने के लिए कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट bcebconline.bihar.gov.in पर जाएं.

किसे मिलेगा लाभ?

  • एससी एवं एसटी कैटेगरी के स्टूडेंट्स
  • बिहार राज्य के स्थायी निवासी
  • कैंडिडेट्स के परिवार की वार्षिक आय 3,00,000 तक हो

यह भी पढ़ें- बिहार के कॉलेज में 83 लाख का प्लेसमेंट, Google Microsoft नहीं इस कंपनी दिया तगड़ा पैकेज

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन