UPSC ने बदले नियम, IAS IPS IFS चुनने पर नई पाबंदी

Published by : Ravi Mallick Updated At : 05 Feb 2026 11:18 AM

विज्ञापन

UPSC कैंडिडेट्स की सांकेतिक फोटो (Freepik)

UPSC CSE 2026 New Rules: यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा 2026 के लिए नोटिफिकेशन जारी हो गया है. इस बार 933 पदों पर भर्तियां की जाएंगी. नोटिफिकेशन में UPSC ने सर्विस सेलेक्शन को लेकर कुछ पाबंदियां लगाई हैं. IAS, IPS और IFS सर्विस सेलेक्ट करने से पहले कैंडिडेट्स को कुछ खास बातों का ध्यान रखना होगा.

विज्ञापन

UPSC CSE 2026 New Rules: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन की तरफ से सिविल सर्विस 2026 की परीक्षा में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है. UPSC ने सिविल सर्विस परीक्षा 2026 (UPSC CSE 2026 Exam) के लिए कुछ नए नियम जारी किए हैं. ये नियम खासतौर पर उन उम्मीदवारों के लिए हैं, जो पहले ही IAS, IPS या IFS जैसी सेवाओं में चुने जा चुके हैं. इस बार आयोग ने नियमों को और साफ और सख्त बना दिया है.

इन बदलावों का सीधा असर हजारों उम्मीदवारों पर पड़ेगा, जो दोबारा परीक्षा देकर बेहतर सेवा पाने की कोशिश करते थे. अब उन्हें नए नियमों के अनुसार ही आगे बढ़ना होगा. यह नियम IPS सर्विस के लिए खास तैयार किया गया है. आइए नए नियमों को समझते हैं.

UPSC CSE 2026 New Rules: इन नियमों का रखें ध्यान

  • अगर कोई उम्मीदवार पहले ही IAS या IFS में सेलेक्ट होकर जॉइन कर चुका है और अभी उसी सेवा में काम कर रहा है, तो वह अब CSE 2026 की परीक्षा में बैठ नहीं सकता. उसे दोबारा UPSC का फॉर्म भरने की अनुमति नहीं होगी.
  • अगर किसी उम्मीदवार ने CSE 2026 का प्रीलिम्स पास कर लिया है, लेकिन उसी समय उसे किसी पुरानी परीक्षा के आधार पर IAS या IFS में नियुक्ति मिल जाती है, तो वह मेन्स परीक्षा नहीं दे पाएगा. भले ही वह प्रीलिम्स में सफल क्यों न हुआ हो.
  • अगर Main Exam के बाद लेकिन रिजल्ट से पहले IAS या IFS बनता है, तो उसे CSE 2026 से कोई नौकरी नहीं मिलेगी.
  • जो उम्मीदवार पहले ही IPS में सेलेक्ट हो चुके हैं, वे दोबारा CSE 2026 के जरिए IPS नहीं पा सकते. वे परीक्षा दे सकते हैं, लेकिन IPS के लिए दोबारा उनका चयन नहीं होगा.
  • CSE 2027 देने के लिए ट्रेनिंग से एक बार की छूट लेनी जरूरी होगी. यह ट्रेनिंग वाली छूट सिर्फ एक बार ही मिलेगी, बार-बार नहीं.
  • अगर किसी उम्मीदवार को UPSC CSE 2026 से कोई सर्विस मिली है और वह ना तो ट्रेनिंग जॉइन करता है और ना ही ट्रेनिंग से छूट लेता है, तो उसकी CSE 2026 से मिली नौकरी अपने आप रद्द हो जाएगी.
  • ऐसा उम्मीदवार CSE 2028 या उसके बाद की कोई भी UPSC सिविल सर्विस परीक्षा नहीं दे सकेगा, जब तक वह अपनी मिली हुई सेवा से इस्तीफा नहीं दे देता.
  • जो उम्मीदवार CSE 2025 या उससे पहले की परीक्षा से किसी सर्विस में चुने गए हैं, उन्हें एक बार मौका मिलेगा कि वे बिना नौकरी छोड़े CSE 2026 या CSE 2027 में से किसी एक की परीक्षा दे सकें.
  • इसके अलावा, CSE 2026 में बैठने के लिए उम्मीदवार का शारीरिक और मेडिकल रूप से फिट होना जरूरी है, जैसा कि नियमों में बताया गया है.

UPSC CSE 2026 New Rules PDF

UPSC CSE 2026 परीक्षा कब होगी?

यूपीएससी सिविल सर्विस के लिए जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, सिविल सर्विस की परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 4 फरवरी से 24 फरवरी 2026 तक चलेगी. इसके लिए प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 24 मई 2026 को हो सकता है. ऑफिशियल नोटिफिकेशन में परीक्षा की तारीख दी गई है.

यह भी पढ़ें: यूपीएससी सिविल सर्विस 2026 के लिए आवेदन शुरू, यहां डायरेक्ट करें अप्लाई

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola