UPSC ने जारी की लिस्ट, Shakti Dubey समेत इन सभी Toppers ने IPS और IFS को ठुकराकर चुनी ये सेवा
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 06 Aug 2025 6:43 PM
UPSC CSE 2024 Service Allocation List
UPSC CSE 2024 Service Allocation List: सिविल सेवा परीक्षा 2024 में चुने गए कैंडिडेट्स को सर्विस अलॉट कर दी गई है. शक्ति दुबे रैंक 1 समेत अन्य सभी टॉप कैंडिडेट्स ने आईएएस सेवा चुना है. आइए, देखें किस कैंडिडेट को कौन सी सेवा मिली है. यूपीएससी ने लिस्ट आधिकारिक वेबसाइट पर डाली है.
UPSC CSE 2024 Service Allocation List: सिविल सेवा परीक्षा 2024 में चुने गए कैंडिडेट्स को सर्विस अलॉट कर दी गई है. कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने कैंडिडेट्स को सीट अलॉट कर दी. इस लिस्ट में ये जानकारी दी है कि किस कैंडिडेट को आईएएस, आईएफएस और किसे आईपीएस या आईआरएस सेवा मिली है. यूपीएससी सीएसई 2024 टॉपर शक्ति दुबे (UPSC CSE Topper Shakti Dubey) समेत अन्य सभी टॉप कैंडिडेट्स ने आईएएस सेवा चुना है.
UPSC CSE 2024 Service Allocation List: इन 10 टॉपर्स ने चुनी आईएएस सेवा
| रैंक | नाम | सेवा |
|---|---|---|
| 1 | शक्ति दुबे | IAS |
| 2 | हर्षिता गोयल | IAS |
| 3 | डोंगरे आर्चित पराग | IAS |
| 4 | शाह मारगी चिराग | IAS |
| 5 | आकाश गर्ग | IAS |
| 6 | कोमल पुनिया | IAS |
| 7 | आयुषी बंसल | IAS |
| 8 | राज कृष्ण झा | IAS |
| 9 | आदित्य विक्रम अग्रवाल | IAS |
| 10 | मयंक त्रिपाठी | IAS |
यहां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यूपीएससी पहले 50 टॉपर्स की बात करें तो सिर्फ 6 कैंडिडेट्स ने ही आईएएस छोड़कर अन्य सेवा चुनी है. अन्य सभी की पहली प्राथमिकता IAS रही. 23वीं रैंक पाने वाले बी शिवाचंद्रन ने आईपीएस सेवा ली है. 25वीं रैंक पाने वाले जी जी ए एस, 28वीं रैंक वाले ऋषभ चौधरी, 31वीं रैंक पाने वाली श्रेया त्यागी, 35वीं रैंक वाले श्रेयांक गर्ग, 40वीं रैंक पाने वाले इराम चौधरी ने आईएफएस सेवा चुनी है.
UPSC CSE 2024: 179 को मिली आईएएस और 147 को मिली आईपीएस
मिली जानकारी के अनुसार, यूपीएससी सीएसई 2024 में कुल 1009 कैडिडेट्स पास हुए थे. हालांकि, इनमें से केवल 875 को ही अभी तक सेवा आवंटित की गई है. इस वर्ष कुल 55 उम्मीदवारों को आईएफएफ आवंटित किया गया है. वहीं 179 को IAS, 147 को IPS और 274 को आईआरएस, 55 को आईएफएस, 19 को आईए एंड एएस, 21 को आईसीएएस सेवा मिली है.
यह भी पढ़ें- IAS Success Story: पिता मैकेनिक, उर्दू स्कूल से हुई पढ़ाई, रेना जमील ने UPSC में गाड़ा झंडा
यह भी पढ़ें- गूगल से इंटर्नशिप, Microsoft में नौकरी, बंगाल की बेटी कमा रही करोड़ों का पैकेज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










