गूगल से इंटर्नशिप, Microsoft में नौकरी, बंगाल की बेटी कमा रही करोड़ों का पैकेज
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 24 Sep 2025 1:22 PM
IIT Success Story Ruchira
IIT Success Story: रुचिरा नास्कर एक प्रतिभाशाली और बहुमुखी व्यक्तित्व की धनी युवती हैं, जो कोलकाता से ताल्लुक रखती हैं. Google में इंटर्नशिप के बाद अब वे Microsoft जैसी वैश्विक कंपनी में कार्यरत हैं. कोडिंग में गहरी रुचि रखने वाली रुचिरा Python और SQL जैसी भाषाओं में माहिर हैं. आइए, जानते हैं उनकी सक्सेस स्टोरी-
IIT Success Story: कोलकाता की रुचिरा नास्कर ने काबिलियत का लोहा दुनिया भर में मनवाया है. पहले उन्होंने IIT में एडमिशन लिया और फिर गूगल में इंटर्शिप की. अभी वे माइक्रोसॉफ्ट के लिए काम कर रही हैं. हमेशा से ही रुचिरा की दिलचस्पी कंप्यूटर और तकनीक में थी. रुचिरा को Python और SQL जैसी भाषाओं में दक्षता प्राप्त है. आइए जानते हैं उनकी कहानी-
IIT Success Story: बंगाल की रहने वाली हैं रुचिरा
रुचिरा नास्कर पश्चिम बंगाल (West Bengal News) की राजधानी कोलकाता की रहने वाली हैं. उनकी शुरुआती पढ़ाई कोलकाता से हुई है. उन्होंने 10वीं तक की पढ़ाई Carmel High School Kolkata से की है. इसके बाद 12वीं तक की पढ़ाई दिल्ली पब्लिक स्कूल से हुई. रुचिरा हमेशा से पढ़ने में बहुत अच्छी थीं. उन्होंने 10वीं में 93.43 प्रतिशत और 12वीं में 96.40 प्रतिशत हासिल किया है.
IIT Success Story: बीएचयू से की है पढ़ाई
12वीं के बाद IIT BHU से बीटेक की डिग्री ली. यहां से उन्होंने कंप्यूटर साइंस में बीटेक किया है. वहीं वर्तमान में वे माइक्रोसॉफ्ट में हैं. Microsoft में नौकरी करते हुए उन्हें करीब 3 महीने हो गए. इससे पहले उन्होंने Google में इंटर्नशिप भी किया है.
IIT Success Story: कोडिंग लैंग्वेज की एक्सपर्ट
रुचिरा का झुकाव हमेशा से ही साइंस विषय की तरफ था. 12वीं में उन्होंने पीसीएम विषय चुना. वहीं समय के साथ उन्हें कोडिंग अच्छा लगने लगा. यही कारण है कि उन्होंने कंप्यूटर साइंस में बीटेक किया. साथ ही अपने करियर में नई ऊंचाइयों को हासिल करने के लिए उन्होंने कई कोर्स और कोडिंग लैंग्वेज पर पकड़ मजबूत की. इनमें से एक Phython और SQL है.
IIT Success Story: साहित्य में है रूचि
रूचिरा नास्कर की लिंक्डइन प्रोफाइल पर दी जानकारी के अनुसार, उनकी कोडिंग में विशेष रूचि थी. यही कारण है कि उन्होंने IIT BHU से कंप्यूटर साइंस (BTech In Computer Science) में बीटेक की डिग्री हासिल की. साथ ही साहित्य में भी रूचि रखती हैं. कंप्यूटर साइंस से पढ़ाई करने के बावजूद साहित्य में उनकी गहरी दिलचस्पी है. यही कारण है कि वे नई-नई किताबें पढ़ती रहती हैं. इसी के साथ वे क्रिएटिव या कंटेंट राइटिंग में भी रूचि रखती हैं. साथ ही हर पल कुछ नया सीखने की कोशिश में रहती हैं. बीचएयू में पढ़ाई के दौरान भी उन्होंने लिटेचर क्लब में भाग लिया था.
यह भी पढ़ें- IAS Success Story: पिता मैकेनिक, उर्दू स्कूल से हुई पढ़ाई, रेना जमील ने UPSC में गाड़ा झंडा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










