यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर के लिए आंसर की जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक
Published by : Ravi Mallick Updated At : 08 Nov 2025 8:22 PM
UP Police Answer Key 2025 (सांकेतिक फोटो)
UP Police Answer Key 2025: यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है. उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की तरफ से सब इंस्पेक्टर और असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर भरप्ती के लिए परीक्षा की आंसर की जारी हो गई है. इस भर्ती के माध्यम से कुल 921 पदों पर भर्तियां होनी हैं.
UP Police Answer Key 2025: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की तरफ से सब इंस्पेक्टर और असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए परीक्षा की आंसर की जारी हो गई है. इस परीक्षा के माध्यम से कुल 921 पदों पर भर्तियां होनी हैं. ऐसे में परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स UPPRPB की ऑफिशियल वेबसाइट- uppbpb.gov.in पर जाकर आंसर की चेक सकते हैं.
इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 7 जनवरी 2024 से शुरू हुई थी. उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए 31 जनवरी 2024 तक का समय दिया गया था. आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद UPPRPB की ओर से एडमिट कार्ड जारी किए गए और 2 नवंबर 2025 को परीक्षा आयोजित की गई. अब जब आंसर की जारी हो गई है, तो उम्मीदवारों को रिजल्ट जारी होने से पहले अपने उत्तरों का मूल्यांकन करने का मौका मिल गया है.
UP Police Answer Key 2025: ऐसे करें चेक
- सबसे पहले UPPRPB की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं.
- होमपेज पर “UP Police SI/ASI Answer Key 2025” का लिंक खोजें और उस पर क्लिक करें.
- अब अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड/डेट ऑफ बर्थ डालकर लॉगिन करें.
- लॉगिन करने के बाद आपकी आंसर की स्क्रीन पर दिखाई देगी.
- इसे ध्यान से चेक करें और जरूरत हो तो डाउनलोड या प्रिंट कर लें.
UPPRPB UP Police SI Answer Key 2025 Check Here
वैकेंसी डिटेल्स
इस भर्ती के तहत उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में कुल 921 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. इनमें सब इंस्पेक्टर कॉन्फिडेंशियल के 268 पद, असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर क्लर्क के 449 पद और असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर अकाउंट्स के 204 पद शामिल हैं. इन सभी पदों के लिए परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हो चुकी है. अब उम्मीदवार अपनी आंसर की देखकर अपने प्रदर्शन का अनुमान लगा सकते हैं.
UPPRPB की ओर से यह साफ कर दिया गया है कि रिजल्ट आंसर की की प्रक्रिया पूरी होने के बाद जारी किया जाएगा. यानी पहले उम्मीदवारों से आपत्तियां ली जाएंगी, फिर फाइनल आंसर की तैयार की जाएगी. उसके बाद ही अंतिम परिणाम घोषित किया जाएगा. इसलिए जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा दी है, वे वेबसाइट पर नजर बनाए रखें ताकि किसी महत्वपूर्ण अपडेट को मिस न करें.
यह भी पढ़ें: यूपी होमगार्ड भर्ती के लिए आवेदन शुरू, 45000 पदों के लिए पहले करें OTR
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










