UP Lekhpal Best Books: इन 5 किताबों ने हजारों को बनाया यूपी में लेखपाल, पहले दिन से करें सही शुरुआत
Published by : Ravi Mallick Updated At : 04 Jan 2026 1:04 PM
UP Lekhpal Best Books (AI Generated)
UP Lekhpal Best Books: यूपी लेखपाल भर्ती की तैयारी कर रहे उम्मीदवार अक्सर यही सोचते हैं कि कम समय में सही किताबें कौन सी पढ़ी जाएं. बाजार में ढेर सारी बुक्स हैं, लेकिन हर किताब फायदेमंद नहीं होती. अगर सही कंटेंट और भरोसेमंद किताबें चुन ली जाएं तो तैयारी का आधा काम वहीं पूरा हो जाता है.
UP Lekhpal Best Books: यूपी लेखपाल भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है. इस परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए सही किताबों का चुनाव करना बहुत जरूरी होता है. अक्सर स्टूडेंट्स यही सोचते हैं कि कौन सी किताब पढ़ें और किससे ज्यादा फायदा होगा. अगर बेस मजबूत हो और कंटेंट भरोसेमंद हो तो तैयारी आसान हो जाती है.
यूपी लेखपाल भर्ती (UP Lekhpal Bharti 2025) में सामान्य ज्ञान, गणित, हिंदी और ग्राम समाज से जुड़े सवाल पूछे जाते हैं. ऐसे में कुछ चुनिंदा किताबें आपकी तैयारी को सही दिशा दे सकती हैं. यहां हम आपको यूपी लेखपाल भर्ती के लिए पढ़ने वाली 5 सबसे काम की किताबों के बारे में बता रहे हैं.
UP Lekhpal GK Book: मजबूत नींव के लिए लुसेंट GK
यूपी लेखपाल परीक्षा में सामान्य ज्ञान का रोल काफी अहम होता है. इतिहास, भूगोल, राजनीति और विज्ञान से जुड़े सवाल अक्सर पूछे जाते हैं. लुसेंट जनरल नॉलेज की खास बात यह है कि इसमें टॉपिक छोटे और आसान पॉइंट्स में समझाए गए हैं. एक बार पढ़ने के बाद रिवीजन करना भी आसान हो जाता है. यूपी से जुड़े फैक्ट्स के लिए यह किताब काफी भरोसेमंद मानी जाती है.
आरएस अग्रवाल से गणित की तैयारी
गणित से डरने वाले उम्मीदवारों के लिए यह किताब किसी दोस्त से कम नहीं है. आरएस अग्रवाल की Quantitative Aptitude में बेसिक से लेकर अच्छे लेवल तक के सवाल मिल जाते हैं. प्रतिशत, लाभ हानि, औसत, अनुपात और समय कार्य जैसे टॉपिक लेखपाल परीक्षा में बार बार पूछे जाते हैं. लगातार प्रैक्टिस करने से स्पीड अपने आप बढ़ जाती है.
अरिहंत की सामान्य हिंदी
हिंदी विषय में अक्सर उम्मीदवार ज्यादा नंबर खो देते हैं. अरिहंत की सामान्य हिंदी किताब में व्याकरण और शब्द ज्ञान को बहुत आसान भाषा में समझाया गया है. मुहावरे, लोकोक्तियां, विलोम, पर्यायवाची और गद्यांश से जुड़े सवाल यहां अच्छे से मिल जाते हैं. रोज थोड़ा थोड़ा पढ़ने से हिंदी मजबूत हो जाती है.
रीजनिंग की सही किताब
लेखपाल परीक्षा में रीजनिंग के सवाल सीधे होते हैं, लेकिन सोच समझ जरूरी होती है. आरएस अग्रवाल की Verbal and Non Verbal Reasoning किताब में कोडिंग डिकोडिंग, सीरीज, दिशा ज्ञान और रक्त संबंध जैसे टॉपिक साफ तरीके से समझाए गए हैं. ज्यादा से ज्यादा सवाल हल करने से कॉन्फिडेंस बढ़ता है.
पंचायती राज पर फोकस
यूपी लेखपाल भर्ती की सबसे खास बात ग्राम समाज और पंचायती राज से जुड़े सवाल हैं. इसके लिए किसी भरोसेमंद पब्लिकेशन की यूपी विशेष किताब पढ़ना जरूरी है. ग्राम सभा, पंचायत व्यवस्था और ग्रामीण विकास से जुड़े टॉपिक यहां कवर होते हैं, जो परीक्षा में बढ़त दिलाते हैं.
यह भी पढ़ें: यूपी पुलिस में कांस्टेबल की 32679 वैकेंसी, 12वीं पास करें अप्लाई
नोट: यह आर्टिकल लेखपाल भर्ती परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए स्टडी टिप्स है. इसमें किसी किताब को प्रमोट नहीं किया गया है. इसे छात्रों द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर अनुभव के आधार पर तैयार किया गया है. इसमें बताए किताबों के अलावा भी कई किताबें हैं जिससे लेखपाल की तैयारी कर सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










