UKPSC मेन्स परीक्षा स्थगित, नई डेट जल्द
Published by : Ravi Mallick Updated At : 05 Dec 2025 6:00 PM
UKPSC Mains Exam 2025 (सांकेतिक फोटो AI Generated)
UKPSC Mains Exam 2025 Postponed: उत्तराखंड स्टेट सिविल सर्विस मेन्स परीक्षा में आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के लिए अहम नोटिफिकेशन जारी हुआ है. जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, उत्तराखंड पब्लिक सर्विस कमीशन (UKPSC) की तरफ से मेन्स परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है. यह परीक्षा अब 6 दिसंबर से नहीं होगी.
UKPSC Mains Exam 2025 Postponed: उत्तराखंड पब्लिक सर्विस कमीशन (UKPSC) की तरफ से एक बड़ा अपडेट सामने आया है, जिसे जानना सभी कैंडिडेट्स के लिए जरूरी है. उत्तराखंड स्टेट सिविल सर्विस मेन्स परीक्षा, जो 6 दिसंबर से 9 दिसंबर 2025 के बीच आयोजित होने वाली थी, उसे फिलहाल स्थगित कर दिया गया है. आयोग ने आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी करते हुए बताया है कि किसी प्रशासनिक कारण के चलते मेन्स परीक्षा अब तय तारीखों पर नहीं हो पाएगी.
नई तिथियों के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक नोटिफिकेशन का इंतजार करना चाहिए. हाईकोर्ट के निर्देशों के बाद परीक्षा को स्थापित किया गया है. UKPSC ने इसकी जानकारी अपनी ऑफिशियल वेबसाइट psc.uk.gov.in पर भी साझा की है.
UKPSC Mains Exam 2025 परीक्षा स्थगित की नोटिस
Uttarakhand Public Service Commission (UKPSC) has postponed the Main Examination that was scheduled to be held between December 6 to 9. pic.twitter.com/8HyUHo9ScV
— ANI (@ANI) December 5, 2025
उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा (UKPSC Mains Exam 2025) के लिए आवेदन प्रक्रिया 7 मई 2025 को शुरू हुई थी. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 27 मई 2025 तक का समय दिया गया था. इसमें आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के लिए प्रीलिम्स परीक्षा 29 जून 2025 को आयोजित की गई थी. इसके बाद मेन्स परीक्षा 6 दिसंबर से 9 दिसंबर 2025 तक होने वाली थी.
वैकेंसी डिटेल्स
इस परीक्षा के माध्यम से कुल 123 पदों पर भर्तियां होनी हैं. इसमें एससी के लिए 16 पदों पर, एसटी के 03 पदों पर, ओबीसी के 15 पदों पर और EWS के 09 पदों पर भर्तियां होंगी. वहीं, जनरल कैटेगरी के लिए 80 पद निर्धारित हैं. इस भर्ती के लिए परीक्षा की नई तारीख जल्द घोषित की जाएगी.
यह भी पढ़ें: केंद्रीय विद्यालय और नवोदय भर्ती में आवेदन की तारीख बढ़ी, 14967 पदों के लिए इस दिन तक करें अप्लाई
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










