KVS NVS भर्ती में आवेदन की तारीख बढ़ी, इस दिन तक करें अप्लाई
Published by : Ravi Mallick Updated At : 05 Dec 2025 12:04 PM
KVS NVS Recruitment 2025 (सांकेतिक फोटो AI Generated)
KVS NVS Recruitment 2025: केंद्रीय विद्यालय और नवोदय विद्यालय भर्ती में आवेदन की आखिरी तारीख आगे बढ़ा दी गई है. ऐसे में जो कैंडिडेट्स इसके लिए अब तक आवेदन नहीं कर पाए हैं वो एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं. इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- cbse.gov.in पर जाना होगा.
KVS NVS Recruitment 2025: KVS और NVS में नौकरी का सपना देखने वाले कैंडिडेट्स के लिए यह बड़ी खुशखबरी है. केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) और नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने 2025 भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है. पहले यह डेट 4 दिसंबर 2025 थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 11 दिसंबर 2025 कर दिया गया है. ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने अभी तक फॉर्म नहीं भरा है, वे अब आराम से अप्लाई कर सकते हैं. आवेदन करने के लिए आपको सिर्फ ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जाना होगा और ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा.
KVS NVS Recruitment 2025: वैकेंसी डिटेल्स
इस भर्ती के तहत कुल 14967 पदों पर भर्तियां की जा रही हैं जिनमें KVS में 9126 और NVS में 5841 पद शामिल हैं. इसमें टीचिंग और नॉन टीचिंग दोनों तरह की वैकेंसी शामिल है. टीचिंग पोस्ट में Principal, Vice-Principal, Assistant Commissioner, PGT, TGT, PRT, Librarian आदि आते हैं. वहीं नॉन टीचिंग पोस्ट में Administrative Officer, Finance Officer, Assistant Engineer, Translator, Secretariat Assistant, Stenographer, MTS जैसी कई वैकेंसी शामिल हैं.
KVS NVS Recruitment 2025: आवेदन करने के स्टेप्स
- सबसे पहले cbse.gov.in की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
- होमपेज पर Recruitment 2025 सेक्शन पर क्लिक करें.
- अब KVS या NVS जिस भी पोस्ट के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, उस लिंक को चुनें.
- Apply Online पर क्लिक करें और रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें.
- सभी डॉक्यूमेंट अपलोड करें और फॉर्म ध्यान से भरें.
- आवेदन शुल्क ऑनलाइन पे करें.
- फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंटआउट निकाल लें.
KVS NVS Recruitment 2025 Application Form
सेलेक्शन प्रोसेस
इस भर्ती की सिलेक्शन प्रोसेस भी काफी आसान है. ज़्यादातर पदों पर Tier-2 एग्जाम और इंटरव्यू के आधार पर उम्मीदवारों का चयन होगा. मेरिट लिस्ट 85 प्रतिशत Tier-2 के मार्क्स और 15 प्रतिशत इंटरव्यू के आधार पर तैयार की जाएगी.
कुछ पदों पर इंटरव्यू नहीं होगा. जैसे Stenographer या Secretariat Assistant के उम्मीदवारों को Tier-2 पास करने के बाद केवल स्किल टेस्ट देना होगा. वहीं कई नॉन टीचिंग पोस्ट जैसे Assistant Section Officer या Senior Secretariat Assistant के लिए इंटरव्यू या स्किल टेस्ट की जरूरत नहीं पड़ती.
यह भी पढ़ें: बिहार में शिक्षा विभाग में बंपर वैकेंसी, बेसिक सैलरी होगी 29200, यहां करें अप्लाई
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










