बिहार में शिक्षा विभाग में बंपर वैकेंसी, बेसिक सैलरी होगी 29200, यहां करें अप्लाई

Published by : Ravi Mallick Updated At : 04 Dec 2025 5:35 PM

विज्ञापन

BPSC AEDO Recruitment 2025 (सांकेतिक फोटो AI Generated)

BPSC AEDO Recruitment 2025: बिहार में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है. बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) की तरफ से राज्य के शिक्षा विभाग में असिस्टेंट एजुकेशन डेवलपमेंट ऑफिसर (AEDO) के खाली पदों पर भर्ती के लिए फिर से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो रही है.

विज्ञापन

BPSC AEDO Recruitment 2025: अगर आप बिहार में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो BPSC की यह नई वैकेंसी आपके लिए शानदार मौका है. बिहार लोक सेवा आयोग यानी BPSC ने शिक्षा विभाग में असिस्टेंट एजुकेशन डेवलपमेंट ऑफिसर (AEDO) के 935 पदों के लिए आवेदन दोबारा शुरू कर दिए हैं. अगर पिछली बार किसी वजह से फॉर्म नहीं भर पाए थे, तो यह मौका बिल्कुल न गंवाएं.

इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 935 खाली पदों पर भर्तियां होंगी. इन पदों के लिए पहले आवेदन प्रक्रिया 27 अगस्त से 26 सितंबर तक चली थी. अब एक बार फिर 5 दिसंबर से 12 दिसंबर 2025 तक आवेदन प्रक्रिया शुरू की जा रही है. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- bpsc.bihar.gov.in पर जाना होगा.

BPSC AEDO Recruitment 2025: ऐसे करें अप्लाई

  • सबसे पहले अपने मोबाइल या लैपटॉप से ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाएं.
  • होम पेज पर BPSC AEDO Recruitment 2025 का लिंक ढूंढें और उस पर क्लिक करें.
  • अब New Registration पर जाकर अपनी बेसिक डिटेल्स भरें.
  • फिर लॉगिन करके पूरा आवेदन फॉर्म ध्यान से भरें.
  • जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें और फीस पेमेंट कर दें.
  • आखिर में फॉर्म को सबमिट करके उसकी एक कॉपी डाउनलोड कर लें.

BPSC AEDO Recruitment 2025 Notification यहां चेक करें.

Bihar AEDO Salary: कितनी होगी सैलरी?

बिहार में AEDO के पद पर चुने गए उम्मीदवारों को पे लेवल 5 के हिसाब से सैलरी दी जाएगी. इसका बेसिक पे 29,200 रुपये है. इसके अलावा अन्य भत्ते भी मिलेंगे, जिससे कुल सैलरी और बढ़ जाती है. सेलेक्शन प्रोसेस भी काफी सीधा है. उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और मेरिट के आधार पर किया जाएगा. आपको सिर्फ अच्छे मार्क्स लाकर मेरिट में जगह बनानी होगी.

इस पद के लिए जरूरी योग्यता काफी आसान है. उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. उम्र की बात करें तो न्यूनतम उम्र 21 साल और अधिकतम उम्र 37 साल रखी गई है.

यह भी पढ़ें: यूपी में लेक्चरर की भर्ती, सैलरी होगी 56000 से ज्यादा

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन