ePaper

प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट बनने का सुनहरा मौका, जल्द करें अप्लाई 

Updated at : 08 Mar 2026 1:00 PM (IST)
विज्ञापन
Job Vacancy

Job Vacancy: प्रभात खबर में निकली जॉब वैकेंसी

Prabhat Khabar Job Vacancy: प्रभात खबर डिजिटल ने रांची, पटना समेत कई यूनिट के लिए डिजिटल जर्नलिस्ट पदों पर भर्ती निकाली है. अप्लाई (Apply) करने की लास्ट डेट 15 मार्च 2026 है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar Job Vacancy: अगर आप डिजिटल पत्रकारिता में करियर बनाना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है. प्रभात खबर डिजिटल ने रांची, पटना समेत कई यूनिट के लिए डिजिटल जर्नलिस्ट पदों पर भर्ती निकाली है. मीडिया फील्ड में काम करने के इच्छुक युवाओं के लिए यह एक बेहतरीन मौका है. इस भर्ती के जरिए ऐसे युवाओं को मौका दिया जाएगा जिन्हें खबरों की समझ हो, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करने का उत्साह हो और जो कैमरे के सामने भी आत्मविश्वास के साथ अपनी बात रख सकें.

कब तक कर सकते हैं आवेदन?

इस वैकेंसी के लिए इच्छुक उम्मीदवार 15 मार्च 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. ऐसे युवा जो न्यूज की समझ रखते हों, खबरों की गहराई को समझते हों और डिजिटल मीडिया में काम करने की इच्छा रखते हों, वे जल्द से जल्द आवेदन कर सकते हैं.

किन शहरों के लिए निकाली गई है भर्ती?

प्रभात खबर डिजिटल ने यह भर्ती रांची, पटना, मुजफ्फरपुर और भागलपुर यूनिट के लिए निकाली है. इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए इन यूनिट में डिजिटल जर्नलिस्ट के पदों को भरा जाएगा.

क्या है योग्यता?

इस पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास पत्रकारिता (Journalism) की डिग्री होना जरूरी है. वहीं उम्मीदवार की अधिकतम आयु 34 वर्ष निर्धारित की गई है.

जरूरी स्किल्स

इस वैकेंसी के लिए उम्मीदवारों में कुछ विशेष कौशल होना जरूरी है-

  • हिंदी टाइपिंग में अच्छी स्पीड
  • हिंदी, स्थानीय भाषा और इंग्लिश पर अच्छी पकड़
  • बिहार की राजनीति, समाज और भूगोल की समझ
  • कैमरे के सामने सहज होकर बोलने की क्षमता
  • खबरों में नए आईडिया और इनोवेशन की सोच

कैसे करें अप्लाई?

आवेदन करने के लिए सबसे पहले प्रभात खबर द्वारा जारी नोटिस को देखें. नोटिस में एक QR कोड दिया गया है. कैंडिडेट्स इस QR कोड को स्कैन करके आवेदन फॉर्म तक पहुंच सकते हैं. इसके बाद फॉर्म में अपनी जरूरी जानकारी जैसे ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर और एजुकेशनल क्वालिफिकेशन भरनी होगी. सभी डिटेल्स भरने के बाद फॉर्म सबमिट कर दें और कंफर्मेशन पेज को डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें.

यह भी पढ़ें- CS के अलावा अब इस इंजीनियरिंग ब्रांच पर भी स्टूडेंट्स की नजर, जानें क्या है खास

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया के साथ जुड़ी हुई हैं. उन्होंने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्था के साथ काम किया है. अभी प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ जुड़कर एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शाम्भवी यहां एग्जाम, नौकरी, सक्सेस स्टोरी की खबरें देखती हैं. इसके अलावा वे सिनेमा और साहित्य में भी रुचि रखती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola