यूपी में लेक्चरर की भर्ती, सैलरी होगी 56000 से ज्यादा
Published by : Ravi Mallick Updated At : 03 Dec 2025 12:54 PM
UP Lecturer Recruitment 2025 (सांकेतिक फोटो)
UP Lecturer Recruitment 2025: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है. उत्तर प्रदेश में लेक्चरर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है. जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, राज्य में लेक्चरर के कुल 513 पदों पर भर्तियां होंगी. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
UP Lecturer Recruitment 2025: सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है. यूपी पब्लिक सर्विस कमीशन यानी UPPSC ने टेक्निकल लेक्चरर के 513 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. अगर आप इंजीनियरिंग फील्ड से हैं और लेक्चरर बनने का सपना देखते हैं, तो यह मौका आपके लिए बिल्कुल सही है. आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और पूरी जानकारी नीचे आसान भाषा में समझाई गई है.
यूपी में टेक्निकल लेक्चरर की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन (UPPSC) की तरफ से जारी किया गया है. इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 2 दिसंबर 2025 से शुरू हो गई है. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 2 जनवरी 2026 तक का समय दिया गया है.
UP Lecturer Recruitment 2025 ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले UPPSC की ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं.
- होमपेज पर UP Lecturer Recruitment 2025 वाला लिंक खोजें और उस पर क्लिक करें.
- अब Apply Online पर क्लिक करें और अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें.
- रजिस्ट्रेशन के बाद आवेदन फॉर्म खोलें और सभी जरूरी जानकारी ध्यान से भरें.
- अपनी स्कैन की हुई फोटो, सिग्नेचर और डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें.
- आवेदन शुल्क ऑनलाइन मोड से जमा करें.
- फॉर्म सबमिट करने से पहले एक बार प्रीव्यू में सारी डिटेल्स चेक करें.
- फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट जरूर निकाल लें.
UP Lecturer Recruitment 2025 Notification यहां डायरेक्ट चेक करें.
कौन कर सकता है अप्लाई?
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से BE या BTech की डिग्री होनी चाहिए. हर सब्जेक्ट के लिए अलग-अलग योग्यता मांगी गई है, जिसे कैंडिडेट्स ऑफिशियल नोटिफिकेशन में चेक कर सकते हैं. अगर आपने BE या BTech किया है, तो आपके लिए ये शानदार जॉब ऑप्शन हो सकता है.
लेक्चरर के पद पर चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल 9 के तहत सैलरी मिलेगी. इसमें बेसिक पे 56,100 रुपये प्रति माह तय किया गया है. अलाउंस जोड़कर सैलरी और भी बढ़ जाएगी. आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन मोड में स्वीकार किए जाएंगे. इस भर्ती की डिटेल्स नोटिफिकेशन में चेक कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: CISF में बंपर Vacancy, महिलाओं के लिए सिर्फ 10% सीट आरक्षित
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










