BSF CRPF में असिस्टेंट कमांडेंट बनने का मौका, लास्ट डेट से पहले करें अप्लाई

Updated at : 10 Mar 2026 6:18 PM (IST)
विज्ञापन
UPSC CAPF AC Recruitment 2026

UPSC CAPF AC Recruitment 2026: पढ़ाई करती हुई स्टूडेंट की फोटो (Freepik)

UPSC CAPF AC Recruitment 2026: जिन कैंडिडेट्स को देश की सिक्योरिटी फोर्स में ऑफिसर बनकर सर्विस करना चाहते हैं, उनके लिए यह रिक्रूट्मेंट एक शानदार ऑप्शन है. असिस्टेंट कमांडेंट की पोस्ट पर कुल 349 पदों की वैकेंसी निकाली गई है.

विज्ञापन

UPSC CAPF AC Recruitment 2026: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) ने सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स (CAPF) असिस्टेंट कमांडेंट भर्ती 2026 के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस 20 फरवरी 2026 से शुरू हो गई है. इस रिक्रूटमेंट के जरिए BSF, CRPF, CISF, ITBP और SSB जैसे CAPF में असिस्टेंट कमांडेंट (AC) के पोस्ट पर नियुक्ति की जाएगी. इच्छुक और एलीजिबल कैंडिडेट्स यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsconline.nic.in  के माध्यम से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं. अप्लाई करने की लास्ट डेट 12 मार्च 2026 तक है. फीस जमा करने की लास्ट डेट भी यही है. इस भर्ती के माध्यम से कुल 349 पोस्ट पर वैकेंसी निकाली गई है. 

UPSC CAPF AC Recruitment 2026 के लिए ऐसे करें अप्लाई 

  • सबसे पहले यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाएं. 
  • होमपेज पर CAPF Assistant Commandant 2026 के लिंक पर क्लिक करें. 
  • अपनी बेसिक डिटेल्स डालकर न्यू रजिस्ट्रेशन करें. 
  • रजिस्ट्रेशन करने के बाद लॉगिन कर लें. 
  • अब आप अपना फॉर्म भर सकते हैं. 
  • फिर फीस का भुगतान करें. 
  • लास्ट में एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल लें. 

एग्जाम पैटर्न 

यूपीएससी CAPF असिस्टेंट कमांडेंट पोस्ट का एग्जाम दो पेपर में कंडक्ट की जाती है. पेपर-1 में जनरल एबिलिटी एंड इंटेलिजेंस सब्जेक्ट से सवाल पूछे जाते हैं. पेपर 1 कुल 250 मार्क्स के होते हैं, जिसमें नेगेटिव मार्किंग भी होती है. पेपर-2 में जनरल स्टडीज, Essay और कॉम्प्रिहेंशन से क्वेश्चन आते हैं. पेपर-2 डिस्क्रिप्टिव होती है. रिटन एगाम पास करने के बाद कैंडिडेट्स को फिजिकल टेस्ट, मेडिकल टेस्ट और इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है. 

एलीजिबीलीटी और आयु सीमा 

असिस्टेंट कमांडेंट (UPSC CAPF AC Recruitment 2026) के पोस्ट में अप्लाई करणे वाले कैंडिडेट्स किसी भी मान्यता प्राप्त बॉर्ड से ग्रेजुएट होने चाहिए. इस भर्ती के माध्यम से कुल 349 पोस्ट पर वैकेंसी निकाली गई है. सिलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स की उम्र 20 से 25 साल होनी चाहिए. आरक्षण के दायरे में आने वाले कैंडिडेट्स को आयु सीमा में छूट मिलेगी. 

यह भी पढ़ें: UP में फार्मासिस्ट बनने का सुनहरा मौका! 29 मार्च तक करें अप्लाई

विज्ञापन
Smita Dey

लेखक के बारे में

By Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola