चप्पल-सैंडल पहनकर ही पहुंचें अभ्यर्थी, जानें यूपी पुलिस SI एग्जाम गाइडलाइंस

Updated:
विज्ञापन
UP Police SI Exam 2026

सांकेतिक तस्वीर (PC-Freepik)

UP Police SI Exam Guidelines: बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों की मेटल डिटेक्टर से जांच और सघन फ्रिस्किंग की जाएगी. नियमों का पालन न करने पर अभ्यर्थियों को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जा सकती है. इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा के दिन समय से पहले केंद्र पर पहुंचें और सभी निर्देशों का पालन करें.

विज्ञापन

UP Police SI Exam Guidelines: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की ओर से आयोजित सब इंस्पेक्टर (SI) भर्ती परीक्षा 14 और 15 मार्च 2026 को आयोजित की जाएगी. परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए बोर्ड ने कई जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए हैं. इनमें ड्रेस कोड, एंट्री टाइमिंग, चेकिंग प्रक्रिया और परीक्षा केंद्र पर साथ लाए जाने वाले डॉक्यूमेंट्स से जुड़ी अहम जानकारी शामिल है. बोर्ड ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे परीक्षा केंद्र पर तय समय से पहले पहुंचें और सभी नियमों का पालन करें, ताकि किसी भी तरह की परेशानी से बचा जा सके.

चप्पल या सैंडल पहनकर पहुंचें अभ्यर्थी

भर्ती बोर्ड ने ड्रेस कोड को लेकर कोई सख्त नियम जारी नहीं किया है. लेकिन अभ्यर्थियों को जूते-मोजे के बजाय चप्पल या सैंडल पहनकर परीक्षा केंद्र आने की सलाह दी गई है. ऐसा इसलिए किया गया है ताकि सुरक्षा जांच के दौरान जूते-मोजे उतारने में समय न लगे और प्रक्रिया जल्दी पूरी हो सके.

इन चीजों पर है प्रतिबंध

इसके अलावा अभ्यर्थियों को घड़ी, जूलरी, काला चश्मा, टोपी या अन्य धातु की वस्तुएं पहनकर परीक्षा केंद्र पर आने से मना किया गया है. उम्मीदवारों को अंगूठी, ब्रेसलेट, चेन या ईयररिंग जैसी चीजें पहले ही उतारकर आना होगा.

परीक्षा की तारीख और शिफ्ट

UP Police SI की लिखित परीक्षा 14 और 15 मार्च 2026 को आयोजित होगी. परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी.

  • पहली पाली: सुबह 10 बजे से 12 बजे तक
  • दूसरी पाली: दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक

2 घंटे पहले केंद्र पर पहुंचें

अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से काफी पहले रिपोर्ट करना होगा ताकि सुरक्षा जांच और डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन समय पर हो सके. परीक्षा शुरू होने से 2 घंटे पहले केंद्र पर पहुंचें.

ये डॉक्यूमेंट्स लाना जरूरी है

परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को कुछ जरूरी दस्तावेज साथ लाने होंगे. इनमें शामिल हैं:

  • एडमिट कार्ड की प्रिंट कॉपी
  • आधार कार्ड या अन्य वैध फोटो पहचान पत्र
  • पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस जैसे पहचान पत्र (जरूरत पड़ने पर)
  • काला या नीला बॉल पेन

यह भी पढ़ें- यूपी में SI परीक्षा के लिए कैंडिडेट्स को नहीं मिलेगी Free बस सर्विस, सोशल मीडिया पर फेक खबर वायरल

विज्ञापन
शाम्भवी शिवानी

लेखक के बारे में

By शाम्भवी शिवानी

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola