NTA UGC NET 2024 hall tickets out: यूजीसी नेट का एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड
Published by : Shaurya Punj Updated At : 17 Aug 2024 3:10 PM
NTA UGC NET 2024 Hall Tickets जारी
NTA UGC NET 2024 Hall Tickets: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने यूजीसी नेट जून 2024 परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. उम्मीदवार यूजीसी नेट 2024 जून परीक्षा के एडमिट कार्ड ugcnet.nta.ac.in पर डाउनलोड कर सकते हैं.
NTA UGC NET 2024 hall tickets out: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने यूजीसी नेट (UGC NET) हॉल टिकट 2024 जारी कर दिए हैं. एडमिट कार्ड 21, 22 और 23 अगस्त, 2024 की परीक्षा तिथियों के लिए जारी किए गए हैं. परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार यूजीसी नेट (UGC NET) की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in से एनटीए यूजीसी नेट (NTA UGC NET) हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं.
BPSC 70th Exam 2024: बीपीएससी परीक्षा के लिए तैयारी करने से पहले यहां से देख लें एक्जाम पैटर्न
Rajasthan NEET UG Counselling 2024: राजस्थान नीट यूजी का काउंसलिंग शुरू, ऐसे करें अप्लाई
यूजीसी नेट का एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें ?
स्टेप 1: आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: ugcnet.nta.ac.in
स्टेप 2: होमपेज पर UGC NET एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप 3: अपना लॉगिन डिटेल्स दर्ज करें.
स्टेप 4: भविष्य के संदर्भ के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और प्रिंट करें.
स्टेप 5: अतिरिक्त विवरण के लिए, आधिकारिक यूजीसी नेट (UGC NET) वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाएं.
कब आयोजित होगी यूजीसी नेट की परीक्षा ?
एनटीए 21 अगस्त से 4 सितंबर, 2024 तक 83 विषयों के लिए सीबीटी मोड में यूजीसी नेट परीक्षा आयोजित करेगा। सभी दिनों में परीक्षा दो शिफ्ट में होगी: पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगी.
यूजीसी-नेट जून 2024 का आयोजन क्यों होगा ?
(i) ‘जूनियर रिसर्च फेलोशिप का पुरस्कार और सहायक प्रोफेसर के रूप में नियुक्ति’
(ii) ‘सहायक प्रोफेसर के रूप में नियुक्ति और पीएचडी में प्रवेश’
और
(iii) ‘केवल पीएचडी में प्रवेश’ के लिए यूजीसी-नेट जून 2024 आयोजित करेगी.
बिहार में सक्षमता परीक्षा पास 87 हजार शिक्षकों की काउंसलिंग पूरी, जानें कब होगी पोस्टिंग
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










