BPSC 70th Exam 2024: बीपीएससी परीक्षा के लिए तैयारी करने से पहले यहां से देख लें एक्जाम पैटर्न

Published by : Shaurya Punj Updated At : 17 Aug 2024 8:46 AM

विज्ञापन

BPSC 70th Exam 2024 का पैटर्न देखें यहां

BPSC 70th Exam 2024: बिहार लोक सेवा आयोग ने 70वें बीपीएससी कैलेंडर 2024 को जारी कर दिया है. अगर आप भी बीपीएससी की तैयारी में हैं, तो यहां एक्जाम पैटर्न देख सकते हैं.

विज्ञापन

BPSC 70th Exam 2024: बिहार लोक सेवा आयोग ने बीपीएससी कैलेंडर 2024 जारी किया गया है, जिसमें विभिन्न बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) परीक्षाओं के लिए BPSC परीक्षा तिथियों का विवरण दिया गया है. BPSC परीक्षा कैलेंडर जिसमें बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) 2024 प्रारंभिक परीक्षा तिथि, मुख्य परीक्षा तिथि, साक्षात्कार तिथि, अंतिम परिणाम तिथि और रिक्तियां आदि शामिल हैं.

BPSC 70th Exam: बीपीएससी सीसीई में करीब 1000 पदों पर होगी भर्ती, जानें कितना मिलेगा आरक्षण?

बिहार में सक्षमता परीक्षा पास 87 हजार शिक्षकों की काउंसलिंग पूरी, जानें कब होगी पोस्टिंग

70वें बीपीएससी परीक्षा के लिए जरूरी तारिखें क्या है ?

BPSC प्रारंभिक परीक्षा तिथि घोषित हो गई है और 70वीं BPSC संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (CCE) 30 सितंबर 2024 को होगी. इस खंड में, हम आपके संदर्भ के लिए BPSC परीक्षा तिथि 2024 प्रदान कर रहे हैं:-

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) सीसीई (CCE) अधिसूचना तिथि 2024: घोषित की जाएगी

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) सीसीई (CCE) आवेदन तिथि 2024: घोषित की जाएगी

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) प्रारंभिक परीक्षा तिथि 2024: 30 सितंबर 2024
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) प्रारंभिक परीक्षा परिणाम तिथि 2024: 5 से 7 नवंबर 2024

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) मुख्य परीक्षा तिथि 2024: 3 से 7 जनवरी 2025

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) मुख्य परीक्षा परिणाम तिथि 2024: 31 जुलाई 2025

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) साक्षात्कार तिथि: 17 से 28 अगस्त 2025
अंतिम परिणाम घोषणा: 31 अगस्त 2025

BPSC 70th Exam प्रिलिम्स का परीक्षा पैटर्न क्या है ?

पेपर का नाम- सामान्य अध्ययन
कुल अंक – 150
अवधि- 2 घंटे

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) प्रारंभिक परीक्षा तिथि 2024 घोषित कर दी गई है. परीक्षा को बेहतर ढंग से समझने के लिए, उम्मीदवारों को विस्तृत बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) सीसीई (CCE) पैटर्न की समीक्षा करनी चाहिए.
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) 70वीं प्रारंभिक परीक्षा सामान्य अध्ययन में उम्मीदवारों के ज्ञान का परीक्षण करेगी और कुल 150 अंकों के लिए आयोजित की जाती है. परीक्षा 2 घंटे तक चलती है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola