NTA AISSEE Admit Card 2026 OUT: सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम का एडमिट कार्ड जारी, यहां करें डाउनलोड
Published by : Ravi Mallick Updated At : 12 Jan 2026 7:55 PM
NTA AISSEE Admit Card डाउनलोड करने का पेज और स्टूडेंट्स की सांकेतिक फोटो (AI Generated)
NTA AISSEE Admit Card 2026 OUT: सैनिक स्कूलों में एडमिशन के लिए आवेदन करने वाले छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की तरफ से ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम (NTA AISSEE) का एडमिट कार्ड जारी हो गया है. कक्षा 6 और 9वीं में एडमिशन के लिए प्रवेश परीक्षा 18 जनवरी 2026 को आयोजित की जाएगी.
NTA AISSEE Admit Card 2026 OUT: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की तरफ से ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम (NTA AISSEE) का एडमिट कार्ड जारी हो गया है. कक्षा 6 और 9वीं में एडमिशन के लिए प्रवेश परीक्षा 18 जनवरी 2026 को आयोजित की जाएगी. सैनिक स्कूलों में एडमिशन के लिए आवेदन करने वाले छात्र अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट- exams.nta.nic.in है.
सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 अक्टूबर 2025 को शुरू हुई थी. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 9 नवंबर 2025 तक का समय मिला था. इसके एग्जाम सिटी की डिटेल्स 6 जनवरी को जारी की गई. अब परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी हो गया है.
NTA AISSEE Admit Card ऐसे करें डाउनलोड
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- exams.nta.nic.in पर जाना होगा.
- वेबसाइट की होम पेज पर Latest Notices के ऑप्शन पर जाएं.
- अब NTA AISSEE 2026 के लिंक पर जाएं.
- अगले पेज पर Download Admit Card के लिंक पर जाएं.
- इसके बाद मांगी गई डिटेल्स से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करके प्रिंट ले लें.
NTA AISSEE Admit Card 2026 Download Here
33 सैनिक स्कूलों में होगा एडमिशन
शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए देश के 33 सैनिक स्कूलों में कक्षा 6 और कक्षा 9 में एडमिशन एक लिखित परीक्षा के जरिए होगा, जिसे AISSEE-2026 (All India Sainik Schools Entrance Examination) कहा जाता है. इसके अलावा जो नए मान्यता प्राप्त सैनिक स्कूल (New Sainik Schools) हैं, उनमें एडमिशन का पैटर्न इस तरह रहेगा.

69 नए सैनिक स्कूलों में सिर्फ कक्षा 6 में एडमिशन लिया जाएगा. 19 नए सैनिक स्कूल, जो 2026-27 में कक्षा 9 तक पहुंच चुके हैं, उनमें कक्षा 9 में भी एडमिशन होगा. यह प्रवेश परीक्षा 464 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी. एग्जाम की डिटेल्स नोटिफिकेशन में देख सकते हैं.
यह भी पढ़ें: 150 मिनट में 100 सवाल, गलत जवाब पर नहीं कटेंगे मार्क्स, नवोदय 11वीं में कैसे होगा एडमिशन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










