NEET परीक्षा में होने जा रहे हैं ये 5 बड़े बदलाव, खुद शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी 

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 15 May 2026 12:59 PM

विज्ञापन

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (PC-ANI)

NEET Ug 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नीट यूजी परीक्षा की नई डेट जारी कर दी है. अब 21 जून 2026 को नीट री-एग्जाम होगा. वहीं इस बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (Dharmendra Pradhan) ने नीट परीक्षा को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि अगले साल से परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड मोड (CBT) में होगी. इसी के साथ कई बड़े बदलाव किए हैं. आइए, जानते हैं कि नीट यूजी परीक्षा को लेकर शिक्षा मंत्री ने क्या-क्या बोला.

विज्ञापन

NEET UG 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नीट यूजी परीक्षा की नई डेट जारी कर दी है. अब 21 जून 2026 को नीट री-एग्जाम होगा. वहीं इस बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (Dharmendra Pradhan) ने नीट परीक्षा को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि अगले साल यानी कि 2027 से परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड मोड (CBT) में होगी. इसी के साथ कई बड़े बदलाव किए हैं. आइए, जानते हैं कि नीट यूजी परीक्षा को लेकर शिक्षा मंत्री ने क्या-क्या बोला.

शिक्षा मंत्री ने NEET को लेकर क्या कहा?

शिक्षा मंत्री ने कहा कि “गेस पेपर” के नाम पर लीक हुआ था, जिसके बाद परीक्षा रद्द करनी पड़ी थी. सरकार नहीं चाहती थी कि किसी धोखे से परीक्षा देने वाले को मेडिकल की सीट मिल जाए. उन्होंने कहा कि हम नीट को लेकर Zero Tolerance की पॉलिसी अपनाने जा रहे हैं और इस मामले को गंभीरता से लिया जाएगा. हमने CBI को नीट यूजी परीक्षा में हुए पेपर लीक की जांच की जिम्मेदारी सौंपी है. दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

नीट परीक्षा को लेकर शिक्षा मंत्री ने कही ये 5 बड़ी बातें

शिक्षा मंत्री ने अपने जारी बयान में इस साल री-एग्जाम और अगले साल होने वाली नीट परीक्षा से जुड़ी 5 बड़ी बातें कही हैं. आइए, प्वॉइंट्स में जानते हैं-

अगले साल से कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा होगी

अगले साल से NEET UG परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड मोड (CBT) में होगी. ओएमआर शीट की जगह छात्रों को कंप्यूटर के सामने बैठाया जाएगा, जिससे पारदर्शिता बनी रहेगी.

नीट री-एग्जाम 21 जून को तय

शिक्षा मंत्री ने कहा कि छात्रों के भविष्य से कोई समझौता नहीं की जाएगी. नीट री-एग्जाम रविवार को 21 जून 2026 को ली जाएगी. परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 14 जून को जारी किए जाएंगे.

छात्रहित में नहीं ली जाएगी एक्स्ट्रा फीस

शिक्षा मंत्री ने खुद साफतौर पर कहा कि दोबारा परीक्षा (NEET Re Exam) के लिए छात्रों से कोई अतिरिक्त फीस नहीं ली जाएगी और पहले जमा फीस रिफंड होगी. शिक्षा मंत्री ने कहा इसे लेकर एनटीए शाम तक एक और सूचना जारी करेगी.

एग्जाम सेंटर चुनने के लिए एक सप्ताह तक का समय

उम्मीदवारों को री- एग्जाम में शामिल होने के लिए अपनी पसंद का शहर चुनने का अवसर मिलेगा. इसके लिए एक सप्ताह का समय दिया जाएगा.

15 मिनट एक्स्ट्रा दिया जाएगा

ओएमआर शीट में छात्रों का विवरण भरने के लिए 15 मिनट एक्सट्रा दिए जाएंगे. शिक्षा मंत्री ने अपने जारी बयान में कहा.

यह भी पढ़ें- नीट का मामला अब पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, FAIMA ने रखी ये 7 मांगें

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola