जल्द खत्म होने वाला है आपका इंतजार! इस वेबसाइट पर जारी होगी JEE Mains सिटी स्लिप

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 07 Jan 2026 7:41 AM

विज्ञापन

एक लड़की कंप्यूटर पर सर्च करते हुए (प्रतीकात्मक तस्वीर, फोटो क्रेडिट-फ्रीपिक)

JEE Mains Exam City Slip 2026: अगर आप भी जेईई मेन परीक्षा दे रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है. NTA की ओर से जल्द ही जेईई मेन परीक्षा के लिए सिटी स्लिप जारी किया जाएगा. आइए, जानते हैं कि सिटी स्लिप कैसे डाउनलोड कर सकते हैं.

विज्ञापन

JEE Mains Exam City Slip 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही JEE Main 2026 के लिए एडवांस्ड सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी करने जा रही है. इस बार JEE Mains 2026 का पहला सेशन 21 जनवरी 2026 से शुरू होगा और 31 जनवरी 2026 तक चलेगा.

कब जारी होगा JEE Mains सिटी स्लिप?

परीक्षा शेड्यूल को देखते हुए सिटी स्लिप जनवरी 2026 के पहले दो हफ्तों में जारी होने की उम्मीद है. सिटी स्लिप जारी होते ही उम्मीदवार JEE Main की ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकेंगे.

JEE Mains Exam City Slip 2026: कैसे डाउनलोड करें?

सिटी स्लिप चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपने एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि की जरूरत होगी. यहां देखें स्टेप्स-

  • स्टेप 1: आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं
  • स्टेप 2: होमपेज पर “Session 1 Exam City Slip” के लिंक पर क्लिक करें
  • स्टेप 3: अपना एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें
  • स्टेप 4: सबमिट करें और अपनी सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड करें
  • स्टेप 5: स्लिप को सेव करें और फ्यूचर के लिए उसका प्रिंटआउट निकाल लें

JEE Main Official Website: ऑफिशियल वेबसाइट

  • jeemain.nta.nic.in
  • nta.ac.in

JEE Main City Intimation Slip और Admit Card में अंतर

सिटी इंटिमेशन स्लिप एडमिट कार्ड नहीं होती. City Slip में सिर्फ यह जानकारी होती है कि आपकी परीक्षा किस शहर में होगी. वहीं JEE Mains Admit Card में परीक्षा केंद्र का पूरा पता, शिफ्ट, रिपोर्टिंग टाइम और जरूरी निर्देश दिए जाते हैं.

NTA Helpline Number: किसी भी समस्या के लिए संपर्क करें

अगर उम्मीदवारों को किसी तरह की परेशानी हो, तो वे NTA से 011-40759000 (सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक) संपर्क कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें- Delhi University Admission 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी में पढ़ाई का सपना होगा पूरा, जानें एडमिशन से लेकर फीस और प्लेसमेंट की डिटेल्स

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola