ICAI: भारी बारिश और बाढ़ के कारण, जम्मू कश्मीर और पंजाब में CA परीक्षा स्थगित
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 03 Sep 2025 1:32 PM
UPPSC AE Mains Admit Card 2025 (प्रतीकात्मक तस्वीर)
ICAI CA Exam Postponed: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने पंजाब और जम्मू के कई शहरों में सीए परीक्षा स्थगित कर दी है. मौसम की खराबी और बाढ़ जैसी स्थिति के कारण परीक्षा स्थगित कर दी गई है. देखें डिटेल.
ICAI CA Exam Postponed: यदि आप भी सीए परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए ये काम की खबर हो सकती है. इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने पंजाब और जम्मू के कई शहरों में सीए परीक्षा स्थगित कर दी है. बताया जा रहा है कि भारी बारिश और बाढ़ की स्थिति को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है.
ICAI CA Exam Postponed: 4 सितंबर की परीक्षा स्थगित
3 और 4 सितंबर 2025 को होने वाली इन परीक्षाओं को भारी बारिश और बाढ़ जैसी परिस्थितियों को देखते हुए टाल दिया गया है. इस फैसले से उन हजारों परीक्षार्थियों को राहत मिलेगी, जो इन प्रभावित इलाकों में परीक्षा देने वाले थे.
ICAI CA Exam Postponed: जारी किया नोटिस
आईसीएआई ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट icai.org पर नोटिस जारी कर इसकी जानकारी दी. छात्रों की मुश्किलें और बाढ़ जैसी स्थिति को देखते हुए यह फैसला लिया गया है.
कब होगी परीक्षा?
आईसीएआई ने परीक्षा की नई तिथियां को लेकर कहा कि जल्द ही नई तारीख जारी की जाएगी. संशोधित शेड्यूल उचित समय पर छात्रों को उपलब्ध कराया जाएगा. अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट देखें.
ICAI CA Exam Schedule: परीक्षा का शेड्यूल
- सीए इंटरमीडिएट परीक्षा 4 से 15 सितंबर तक
- ग्रुप 1 के पेपर 4, 7 और 9 सितंबर
- ग्रुप 2 के पेपर 11, 13 और 15 सितंबर
- सीए फाइनल परीक्षा 2025 भी इसी महीने तय थी.
- ग्रुप 1 के लिए पेपर 3, 6 और 8 सितंबर
- ग्रुप 2 के लिए पेपर 10, 12 और 14 सितंबर
ICAI CA Exam: किन शहरों स्थगित हुई परीक्षा?
- पंजाब में – अमृतसर, बठिंडा, जालंधर, लुधियाना, मंडी गोबिंदगढ़, पठानकोट, पटियाला और संगरूर
- जम्मू क्षेत्र में – सिर्फ जम्मू शहर
यह भी पढ़ें- WBJEE Counselling Result 2025: राउंड 1 का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी, यहां करें चेक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










