WBJEE Counselling Result 2025: राउंड 1 का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी, यहां करें चेक
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 03 Sep 2025 12:49 PM
SSC का रिजल्ट देखती छात्राओं की प्रतीकात्मक तस्वीर (SSC Update)
WBJEE Counselling Result 2025: पश्चिम बंगाल ज्वॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन बोर्ड ने WBJEE 2025 काउंसलिंग राउंड 1 का सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट जारी कर दिया है. रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी हुआ है. ऐसे छात्र जो इसमें शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट की मदद से अपना रिजल्ट देख सकते हैं.
WBJEE Counselling Result 2025: पश्चिम बंगाल ज्वॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन बोर्ड (WBJEEB) की ओर से आज यानी कि 3 सितंबर 2025 को WBJEE 2025 काउंसलिंग राउंड 1 का सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. ऐसे कैंडिडेट्स जो पहले राउंड की काउंसलिंग में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
WBJEE Counselling Result 2025 Steps To Download: ऐसे देखें रिजल्ट
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट wbjeeb.nic.in/wbjee पर जाएं
- होम पेज पर “Seat Allotment Result (Round 1)” लिंक खोजें और इस पर क्लिक करें
- लॉगिन क्रेडेंशियल्स दर्ज करें
- रिजल्ट देखें और डाउनलोड करें
WBJEE Counselling Result: रिजल्ट के बाद की प्रक्रिया
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्रों को सीट स्वीकार करनी होगी. सीट एक्सेप्ट करने वाले कैंडिडेट्स को 3 सितंबर से 7 सितंबर 2025 तक डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा. साथ ही छात्रों को फीस जमा करनी होगी.
जमा करनी होगी फीस
यदि किसी कॉलेज में सीट आवंटित की जाती है तो छात्र को 5000 रुपये की सीट एक्सेप्टेंस फीस भरनी होगी. छात्रों को फीस ऑनलाइन माध्यम से भरनी होगी, जिसके लिए उनके पास 3 सितंबर से 7 सितंबर 2025 तक का समय है.
यह भी पढ़ें- कंप्यूटर साइंस नहीं, ये है BTech का बेस्ट ब्रांच, लाखों में है सैलरी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










