कंप्यूटर साइंस नहीं, ये है BTech का बेस्ट ब्रांच, लाखों में है सैलरी

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 03 Sep 2025 11:18 AM

विज्ञापन

बेस्ट बीटेक ब्रांच (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Best BTech Branch: अगर आप 12वीं के बाद इंजीनियरिंग करना चाहते हैं तो आपके लिए काम की खबर है. कंप्यूटर साइंस नहीं अब दूसरे-दूसरे ब्रांच छात्रों के द्वारा ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं. मार्केट में जॉब और युवाओं की दिलचस्पी के अनुसार, अब ट्रेंड बदल रहा है.

विज्ञापन

Best BTech Branch: महाराष्ट्र में इंजीनियरिंग एडमिशन प्रक्रिया अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी है. स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (CET) सेल ने हाल ही में चौथे और आखिरी सेंट्रलाइज्ड एडमिशन प्रोसेस (CAP) राउंड की मेरिट लिस्ट जारी की है. बड़ी संख्या में अभी भी इंजीनियरिंग की सीटें खाली हैं. वहीं छात्रों की पसंद में बदलाव देखा गया. ट्रेडिशनल ब्रांच को छोड़कर अब वे नए ब्रांच को चुन रहे हैं. 

Maharashtra BTech Seats: आवेदन ज्यादा, एडमिशन कम

इस साल राज्य में 1.83 लाख इंजीनियरिंग सीटें उपलब्ध थीं और इसके लिए 2.14 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था. बावजूद इसके, पहले तीन CAP राउंड्स के बाद सिर्फ 95,253 छात्रों ने ही एडमिशन कन्फर्म किया यानी 88,507 सीटें अभी भी रिक्त हैं. तीसरे राउंड में जहां 1.19 लाख छात्रों ने चॉइस फॉर्म भरा था, वहीं 98,253 को सीटें अलॉट हुईं, लेकिन महज 30,412 छात्रों ने ही दाखिला कंफर्म किया. अब चौथे राउंड में सीट पाने वाले स्टूडेंट्स को 4 सितंबर तक एडमिशन की पुष्टि करनी होगी. इसके बाद बची सीटों को कॉलेज लेवल पर स्पॉट एडमिशन राउंड से भरा जाएगा.

BTech Trend Is Changing: बदल रही छात्रों की पसंद 

आंकड़े बताते हैं कि छात्रों की रुचि अब पारंपरिक इंजीनियरिंग ब्रांचों से हटकर नई और उभरती फील्ड्स की ओर बढ़ रही है. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डेटा साइंस, मशीन लर्निंग, साइबर सिक्योरिटी और बायोटेक्नोलॉजी जैसे कोर्स की सीटें लगभग पूरी तरह भर चुकी हैं. कंप्यूटर इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस और आईटी जैसे कोर्सेज में भी 60% से ज्यादा सीटें फाइनल हो चुकी हैं.

BTech Branch: देखें अन्य ब्रांच की स्थिति 

  • सिविल इंजीनियरिंग: 20,873 सीटों में से सिर्फ 9,762 भरीं (47%)
  • इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग: 11,879 में से सिर्फ 5,654 भरीं (39%)
  • मैकेनिकल इंजीनियरिंग: 15,211 में से केवल 7,811 भरीं (51%)

High Demand BTech Branch: बदलते ट्रेंड की तस्वीर

ये रुझान साफ दिखाता है कि नई पीढ़ी जॉब मार्केट और भविष्य की संभावनाओं को ध्यान में रखकर कोर्स चुन रही है. जहां AI, डेटा साइंस और साइबर सिक्योरिटी जैसी शाखाएं आकर्षण का केंद्र बनी हैं, वहीं सिविल और इलेक्ट्रिकल जैसे पुराने कोर्स अब छात्रों को उतने अवसर नहीं देते दिखाई देते. यही वजह है कि इन पारंपरिक ब्रांचों में बड़ी संख्या में सीटें खाली रह गई हैं.

Highest Salary BTech Branch: सैलरी भी अच्छी 

कंप्यूटर साइंस ब्रांच की तरह एआई करने के बाद भी नौकरी के कई ऑप्शन होते हैं. साथ ही सैलरी भी अच्छी होती है. एआई ब्रांच करने के बाद शुरुआती सैलरी 6-12 LPA तक हो सकती है. वहीं अनभव के साथ सैलरी बढ़ती है. सीनियर लेवल पर सैलरी 25-50 लाख LPA तक भी हो सकती है. हालांकि, सैलरी अनुभव, राज्य या देश, कंपनी आदि कई सारी चीजों पर निर्भर करती है. 

यह भी पढ़ें- खेलते-कूदते पा सकते हैं DU में एडमिशन, 5 % कोटा अनिवार्य

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola