इंटेलिजेंस ब्यूरो सिक्टोरिटी असिस्टेंट का एडमिट कार्ड जारी, यहां करें डाउनलोड
Published by : Ravi Mallick Updated At : 26 Sep 2025 12:48 PM
IB SA Admit Card 2025 (सांकेतिक फोटो)
IB SA Admit Card 2025: इंटेलिजेंस ब्यूरो में सिक्योरिटी असिस्टेंट भर्ती के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है. इस वैकेंसी के लिए एडमिट कार्ड जारी हो गया है. इस परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार गृह मंत्रालय की ऑफिशियल वेबसाइट mha.gov पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.
IB SA Admit Card 2025: इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) में नौकरी का सपना देखने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर सामने आई है. सिक्योरिटी असिस्टेंट (Security Assistant) भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं. गृह मंत्रालय (MHA) की ऑफिशियल वेबसाइट mha.gov.in पर जाकर सभी उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. यह परीक्षा 29 और 30 सितंबर 2025 को आयोजित होगी.
IB सिक्योरिटी असिस्टेंट परीक्षा चार शिफ्ट्स में कराई जाएगी. पहली शिफ्ट सुबह 8:30 बजे शुरू होगी. दूसरी शिफ्ट 11:30 बजे से होगी. वहीं तीसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे और चौथी शिफ्ट शाम 5:30 बजे आयोजित की जाएगी. उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से पहले पहुंचना जरूरी है ताकि एंट्री में किसी तरह की समस्या न हो.
IB SA Admit Card 2025 ऐसे करें डाउनलोड
- सबसे पहले गृह मंत्रालय की ऑफिशियल वेबसाइट mha.gov.in पर जाएं.
- होम पेज पर ‘IB Security Assistant Admit Card 2025’ लिंक पर क्लिक करें.
- अब लॉगिन पेज पर अपनी एप्लीकेशन आईडी और पासवर्ड डालें.
- सबमिट करने के बाद स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड खुल जाएगा.
- इसे डाउनलोड करें और प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रखें.
सैलरी डिटेल्स
IB सिक्योरिटी असिस्टेंट के पद पर चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल 3 के तहत सैलरी दी जाएगी. इसमें बेसिक पे 21,700 रुपये से शुरू होकर अधिकतम 69,100 रुपये तक जा सकता है. इसके अलावा उम्मीदवारों को अन्य भत्ते और सुविधाएं भी मिलेंगी. इस वजह से यह पद युवाओं के लिए आकर्षक अवसर बन जाता है.
वैकेंसी डिटेल्स
इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 2471 खाली पदों को भरा जाएगा. इनमें से ओबीसी वर्ग के लिए 1015 पद, EWS के लिए 501 पद, एससी के लिए 574 पद और एसटी के लिए 426 पद आरक्षित हैं. बड़ी संख्या में उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया है. ऐसे में परीक्षा को लेकर प्रतियोगिता काफी कड़ी रहने वाली है.
यह भी पढ़ें: फ्लाइट के सिक्रेट रूम में क्या करती हैं एयर होस्टेस, एविएशन कोर्स से पहले जान लें पूरा सच
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










