CLAT 2026: लॉ में करियर बनाने का मौका, कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट के लिए आवेदन शुरू

CLAT 2026
CLAT 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. इच्छुक छात्र 31 अक्टूबर 2025 तक consortiumofnlus.ac.in पर आवेदन कर सकते हैं. इस लेख में जानें योग्यता, फीस, आवेदन प्रक्रिया और जरूरी तारीखों की पूरी जानकारी, आसान भाषा में.
CLAT 2026: अगर आप लॉ के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है. कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 अगस्त 2025 से शुरू हो चुकी है, जो 31 अक्टूबर 2025 तक चलेगी. इच्छुक छात्र आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.
CLAT परीक्षा भारत की 22 नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (NLUs) में UG और PG लॉ कोर्सेस में एडमिशन के लिए आयोजित की जाती है. CLAT 2026 की परीक्षा 21 जुलाई 2026 को होगी.
यूजी कोर्स के लिए योग्यता
CLAT 2026 के लिए UG कोर्स में वे छात्र आवेदन कर सकते हैं जो कक्षा 12वीं पास कर चुके हैं या 2025-26 सत्र में 12वीं की परीक्षा देंगे.
- जनरल, ओबीसी, दिव्यांग और एनआरआई श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 45% अंक अनिवार्य हैं.
- एससी और एसटी वर्ग के लिए 40% अंक जरूरी हैं.
पीजी (PG – LLM) कोर्स के लिए पात्रता
PG कोर्स (एलएलएम) में वे छात्र आवेदन कर सकते हैं जिनके पास LLB की डिग्री है या जो अंतिम वर्ष में पढ़ाई कर रहे हैं.
- जनरल, ओबीसी, दिव्यांग और एनआरआई श्रेणी के लिए 50% अंक जरूरी हैं.
- SC और ST वर्ग के लिए न्यूनतम 45% अंक होना चाहिए.
आवेदन शुल्क
| श्रेणी | प्रश्नपत्र के बिना | प्रश्नपत्र के साथ |
|---|---|---|
| सामान्य/ओबीसी/एनआरआई आदि | 4,000 रुपए | 4,500 रुपए |
| एससी/एसटी/बीपीएल | 3,500 रुपए | 4,000 रुपए |
यह भी पढ़ें: Success Story: पिता लगाते थे चाट-पकौड़े का ठेला, बेटी ने पहना IAS अधिकारी का बैज
यह भी पढ़ें: Success Story: IIM Ahmedabad से किया MBA, आज हैं 21,600 करोड़ की मालकिन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










