अब टॉपर बनने से कोई नहीं रोक सकता, CBSE ने जारी किया सैंपल पेपर

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 31 Jul 2025 2:41 PM

विज्ञापन

CBSE Sample Paper 2025

CBSE Sample Paper: सीबीएसई बोर्ड के स्टूडेंट के लिए काम की खबर है. शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के लिए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने सैंपल पेपर जारी कर दिया है. ये सीबीएसई बोर्ड स्टूडेंट के लिए गेम चेंजर हो सकता है. अगर आपको अगले साल टॉप करना है तो ये खबर आपके काम की है.

विज्ञापन

CBSE Sample Paper 2025: सीबीएसई बोर्ड के स्टूडेंट के लिए काम की खबर है. शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के लिए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने सैंपल पेपर जारी कर दिया है. ये सैंपल पेपर आपको सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर मिलेगा. सैंपल पेपर की मदद से बोर्ड परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों को परीक्षा पैटर्न (CBSE Exam Pattern), प्रश्नों के तरीके और मार्किंग स्कीम आदि के बारे में पता चलेगा. 

CBSE Sample Paper 2025: 10वीं-12वीं कक्षा के लिए सीबीएसई ने जारी किया सैंपल पेपर

सीबीएसई ने कक्षा 10वीं-12वीं के लिए सैंपल पेपर जारी किया है. साथ ही मार्किंग स्कीम भी रिलीज कर दिया है. अगर आप फरवरी मार्च 2026 की परीक्षा में शामिल होने वाले हैं तो इस सैंपल पेपर से मदद लेकर तैयारी शुरू कर सकते हैं. ये सैंपल पेपर आपको आधिकारिक वेबसाइट, जिसका पता है cbseacademic.nic.in पर मिल जाएगा. 

CBSE Sample Paper 2025 Steps to Download: ऐसे डाउनलोड करें सैंपल पेपर 

  • सबसे पहले सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  • इसके बाद होमपेज पर सैंपल पेपर 2025-26 के लिंक को खोजें और इस पर क्लिक करें 
  • इसके बाद कक्षा 10वीं-12वीं का ऑप्शन चुनें 
  • अपने विषय का सैंपल पेपर खोजें और इसे डाउनलोड करें 
  • सैंपल पेपर का प्रिंटआउट निकाल लें 

CBSE Sample Paper 2025: हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषा में हैं सैंपल पेपर

यहां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सीबीएसई एग्जाम की शुरुआत फरवरी महीने से होगी. हालांकि, परीक्षा की तारीखों का ऐलान नहीं किया गया है. सीबीएसई परीक्षा की मार्किंग स्कीम 2025-26 में भी वही रहेगी. सभी छात्रों को पास करने के लिए 33 प्रतिशत अंक चाहिए. भाषा विषय को छोड़कर अन्य सभी विषय के सैंपल पेपर हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषा में जारी किए गए हैं. 

यह भी पढ़ें- UP NEET UG Counselling 2025: 686 स्कोर पर यूपी के MBBS कॉलेज में दाखिला, मेरिट लिस्ट जारी, AIR-1 टॉपर का भी नाम

यह भी पढ़ें- School Fees: ABCD भी सस्ती नहीं, नर्सरी की फीस 251000, पहला इंस्टॉलमेंट 74 हजार का

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola