School Fees: ABCD भी सस्ती नहीं, नर्सरी की फीस 251000, पहला इंस्टॉलमेंट 74 हजार का

Published by : Ravi Mallick Updated At : 31 Jul 2025 9:09 AM

विज्ञापन

School Fees

School Fees: अब बच्चों को स्कूल भेजना पहले जैसा आसान नहीं रहा. हाल ही में एक प्राइवेट स्कूल की नर्सरी क्लास की फीस सामने आई है जो करीब 2.51 लाख रुपये है. सोचिए, जिन बच्चों ने अभी तक बोलना और लिखना भी ठीक से नहीं सीखा, उनके लिए इतनी ज्यादा फीस मांगी जा रही है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस फीस स्ट्रक्चर की चर्चा हर तरफ हो रही है.

विज्ञापन

School Fees: सोशल मीडिया पर एक प्राइवेट स्कूल के नर्सरी से लेकर क्लास 5वीं तक का फीस स्ट्रक्चर वायरल हो रहा है. इस फीस स्ट्रक्चर (School Fees Structure) से बहुत से माता-पिता परेशान हो गए हैं. सोशल मीडिया पर लोग कह रहे हैं कि अब “ABCD” सीखना भी किसी लग्जरी से कम नहीं. X प्लेटफॉर्म पर यूजर अनुराधा तिवारी ने एक स्कूल के फीस स्ट्रक्चर की फोटो साझा की है.

School Fees पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल

यूजर अनुराधा तिवारी के इस पोस्ट को काफी शेयर किया जा रहा है. साथ ही इसपर लोगों प्रतिक्रियाएं भी दी हैं. एक ने कहा है कि आजकल स्कूल सिर्फ पढ़ाई का जगह नहीं रह गए हैं, बल्कि एक तरह से बिजनेस बन चुके हैं. अच्छे बिल्डिंग, स्मार्ट क्लास, और ब्रांडेड नाम के नाम पर ज्यादा पैसे लिए जाते हैं. नीचे आप ये पोस्ट देख सकते हैं:

X पर वायरल स्कूल फीस

इस पोस्ट के कमेंट बॉक्स में एक शख्स ने लिखा है कि नर्सरी अब सिर्फ खेल-कूद और पढ़ाई की जगह नहीं रह गई. अब ये एक ऐसी शुरुआत बन गई है जहां दाख़िला लेने से पहले ही जेब पर बड़ा बोझ पड़ता है.

स्कूल का फीस स्ट्रक्चर

प्राइवेट स्कूल के इस फीस स्ट्रक्चर में नर्सरी कक्षा की कुल सालाना फीस रुपये 2,51,000 है, जिसमें पहला इंस्टॉलमेंट 74,000 रुपये और बाकी तीनों किस्तें 59,000-59,000 रुपये की हैं. वहीं, PPI और PPII (Pre-Primary) की फीस 2,72,400 रुपये है. पहले इंस्टॉलमेंट में 79,350 रुपये देना होता है, और फिर 64,350-64,350 की तीन किस्तें.

कक्षा 1 और 2 के लिए कुल फीस 2,91,460 रुपये है. इसमें पहला इंस्टॉलमेंट 84,115 रुपये और बाकी तीनों किस्तें रुपये 69,115-69,115 की हैं. कक्षा 3 से 5वीं के लिए सबसे ज्यादा फीस है. इसमें कुल 3,22,350 रुपये. पहले किस्त में 91,840 रुपये देना होता है और बाकी तीन किस्तें लगभग 76,840 रुपये के आसपास हैं.

नोट: प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता. इसको सोशल मीडिया पर शेयर होने वाले पोस्ट के आधार पर तैयार किया गया है.

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola