रामनवमी के उत्साह के बीच हुई CBSE और ISC की परीक्षा, स्टूडेंट्स को सवालों ने उलझाया
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 28 Mar 2026 3:04 PM
स्टूडेंट्स की सांकेतिक तस्वीर
CBSE Board Exam In Ranchi: रांची में रामनवमी के जुलूस के बीच CBSE की बोर्ड परीक्षा अच्छे से खत्म हो गई. स्टूडेंट्स समय से पहले सेंटर पर पहुंच गए थे.
CBSE Board Exam In Ranchi: झारखंड की राजधानी रांची में शुक्रवार यानी 27 मार्च 2026 का दिन बोर्ड परीक्षा देने वाले स्टूडेंट्स के लिए अहम रहा. बीते रोज जहां एक तरफ रामनवमी के जुलूस की तैयारियां चल रही थीं. वहीं, दूसरी ओर CBSE और ISC बोर्ड की परीक्षा चल रही थी. सीबीएसई के 12वीं क्लास के स्टूडेंट्स ने बायोलॉजी की परीक्षा दी और ISC के स्टूडेंट्स ने कंप्यूटर सब्जेक्ट की परीक्षा दी थी.
जुलूस के कारण समय से पहले पहुंचे छात्र
रामनवमी के जुलूस और रास्ते के डायवर्जन को देखते हुए स्टूडेंट्स और उनके माता-पिता समय से पहले घर से निकले. रांची के विभिन्न एग्जाम सेंटर पर स्टूडेंट्स तय समय से पहले पहुंचे. CBSE की सिटी को-ऑर्डिनेटर डॉ. जया चौहान ने बताया कि छात्र अपने अभिभावकों के साथ सुबह 9:00 बजे ही केंद्रों पर पहुंचना शुरू हो गए थे, जिससे किसी को भी प्रवेश में कोई परेशानी नहीं हुई
परीक्षा का समय और केंद्रों की व्यवस्था
CBSE स्कूलों में परीक्षा का आयोजन सुबह 10:30 से दोपहर 1:30 बजे तक किया गया, जबकि ISC की परीक्षाएं दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक चलीं. सेंट जेवियर स्कूल, डोरंडा के प्राचार्य सह जोनल को-ऑर्डिनेटर फादर फूलदेव सोरेंग एसजे ने जानकारी दी कि उनके केंद्रों पर उपस्थिति शत-प्रतिशत रही. उन्होंने विशेष रूप से बताया कि आने वाले छात्रों की सुविधा के लिए स्कूलों में नाश्ते की भी व्यवस्था की गई थी, ताकि वे शांत मन से परीक्षा दे सकें.
बायोलॉजी पेपर का विश्लेषण: NCERT का जादू और ट्रिकी सवाल
परीक्षा देकर बाहर निकले स्टूडेंट्स के चेहरों पर मिला-जुला असर देखने को मिला. एक स्टूडेंट के अनुसार, बायोलॉजी का प्रश्नपत्र बैलेंसड था, न तो यह बहुत लंबा था और न ही बहुत कठिन, लेकिन कुछ सवालों ने दिमाग घुमाया.
पेपर की मुख्य विशेषताएं
CBSE के बायलॉजी के पेपर में ज्यादातर सवाल सीधे NCERT की किताबों से पूछे गए थे. MCQ सवाल भी सीधे और आसान थे. हालांकि, लंबे सवाल एनालिटिकल थे, जिनमें छात्रों की गहरी समझ की परीक्षा ली गई. कुछ ट्रिकी सवाल ने स्टूडेंट्स को सोचने पर मजबूर कर दिया.
यह भी पढ़ें- Bihar Board 10वीं रिजल्ट को लेकर कंफ्यूजन, दो फेक नोटिस हुए वायरल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










