सिर्फ 2 घंटे स्मार्ट स्टडी करके कैसे क्रैक करें CAT Exam? यहां देखें आसान टिप्स
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 24 Aug 2025 6:45 PM
CAT 2025 Registration (प्रतीकात्मक तस्वीर, क्रेडिट-फ्रीपिक)
CAT Exam Tips: वर्ष 2025 की कैट परीक्षा का आयोजन नवंबर महीने में होगा. ऐसे में छात्रों के पास 4 महीने का समय बचा हुआ है. इन 4 महीनों में हर दिन 2 घंटे की स्मार्ट स्टडी का प्लान बनाकर आप सफलता हासिल कर सकते हैं. यहां देखें तैयारी के लिए टिप्स.
CAT Exam Tips: भारत के टॉप एमबीए संस्थान में दाखिला चाहिए तो कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT Admission Test) देना होगा. ये परीक्षा काफी कठिन है. इस परीक्षा में वर्बल एबिलिटी, लॉजिकल रीजनिंग, डेटा इंटरप्रिटेशन और Quantitative एप्टिट्यूड जैसे सेक्शन से सवाल पूछे जाते हैं. इसमें पास कर पाना बहुत मुश्किल है. हालांकि, सही स्ट्रैटजी के साथ मेहनत की जाए तो सफलता मिल ही जाती है.
CAT Exam Date: कैट परीक्षा कब है?
वर्ष 2025 की कैट परीक्षा का आयोजन आगामी नवंबर महीने में होगा. परीक्षा 30 नवंबर 2025 को आयोजित की जाएगी. ऐसे में इस साल कैट परीक्षा देने वाले कैंडिडेट्स के पास अभी तैयारी के लिए 125 दिन बचे हैं यानी कि 4 महीने. 4 महीने एक लंबा वक्त है, जिसमें आप हर दिन 2 घंटे की स्मार्ट स्टडी करके सफलता हासिल कर सकते हैं.
CAT Exam Tips: 4 महीने में करें तैयारी
4 महीने के लंबे वक्त में स्टूडेंट्स स्मार्ट प्लानिंग करके सफलता पा सकते हैं. ऐसे में आपको प्लानिंग की जरूरत है. साथ ही टाइम टेबल बनाएं. तैयारी में एनालिसिस, रिवीजन वर्क के साथ प्रैक्टिस और मॉक टेस्ट को भी शामिल करें. अगर आपको भी स्मार्ट तैयारी करके परीक्षा में सफलता हासिल करनी है तो यहां आपके लिए कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं.
CAT Exam Tips: बेसिक कॉन्सेप्ट्स पर पकड़ बनाएं
CAT तैयारी की शुरुआत हमेशा बुनियादी कॉन्सेप्ट्स से करें. Quant सेक्शन के लिए मैथ्स के फॉर्मूले, शॉर्टकट ट्रिक्स और टेबल्स/परसेंटेज/रेशियो जैसे टॉपिक को रोजाना रिवाइज करें. वर्बल के लिए डेली Reading Comprehension (RC) को पढ़ाई का हिस्सा बनाएं.
CAT Exam Tips: टाइम मैनेजमेंट को प्राथमिकता दें
CAT 2025 में समय ही सबसे बड़ा फैक्टर है. 2 घंटे में तीनों सेक्शन को बैलेंस करना सीखें. रोज टाइम-बाउंड प्रैक्टिस सेट सॉल्व करें और स्टॉपवॉच के साथ मॉक टेस्ट अटेम्प्ट करें ताकि एग्जाम हॉल का प्रेशर पहले से झेल सकें.
CAT Exam Tips: मॉक टेस्ट को हथियार बनाएं
CAT तैयारी में मॉक टेस्ट सबसे अहम टूल है. हर हफ्ते कम से कम एक फुल-लेंथ मॉक दें और उसका डीटेल एनालिसिस करें. पता लगाएं कि आप कहां गलत हो रहे हैं और किस सेक्शन में ज्यादा समय लग रहा है, फिर उस पर सुधार करें.
CAT Exam Tips: VARC की तैयारी करें
VARC (Verbal Ability & Reading Comprehension) स्कोर बढ़ाने के लिए अखबार, मैगजीन और नॉन-फिक्शन किताबें पढ़ें. रोज 30 मिनट एडिटोरियल पढ़ने से आपकी वोकैबुलरी और रीडिंग स्पीड दोनों में सुधार होगा.
CAT Exam Tips: हेल्थ और रूटीन का ध्यान रखें
तैयारी के दौरान नींद और सेहत को नजरअंदाज न करें. रोज का एक फिक्स्ड रूटीन बनाएं, बीच-बीच में ब्रेक लें और हल्का व्यायाम करें. इससे दिमाग तरोताजा रहेगा और फोकस बेहतर होगा.
यह भी पढ़ें- IBPS Clerk Exam में English बनी टेंशन, रोज 20 मिनट का ये मंत्र दिलाएगा सफलता
यह भी पढ़ें- कम शब्दों में ज्यादा अंक, Expert ने बताया, UPSC Mains के लिए बेस्ट टिप्स
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










