कैट परीक्षा के लिए कैसे करें आवेदन? देखें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 14 Sep 2025 1:23 PM

विज्ञापन

कैट 2025 रजिस्ट्रेशन (प्रतीकात्मक तस्वीर)

CAT 2025 Registration Process Step By Step: कैट के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के पास अब Apply करने के लिए बहुत दिन हैं. कैट परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख बढ़ा दी गई है. IIM CAT की आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

विज्ञापन

CAT 2025 Registration Process Step By Step: कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) 2025 में शामिल होने की योजना बना रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है. मालूम हो कि इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) कोझिकोड ने रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि आगे बढ़ा दी है. ऐसे में अब इच्छुक कैंडिडेट्स को थोड़ा और वक्त मिल गया. अब उम्मीदवार 20 सितंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं.

CAT 2025 Registration: इस वेबसाइट पर करें रजिस्ट्रेशन

जो अभ्यर्थी अब तक फॉर्म नहीं भर पाए हैं, वे IIM CAT की आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. पोर्टल पर उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन, विवरण भरने, दस्तावेज अपलोड करने और आवेदन शुल्क जमा करने की सुविधा उपलब्ध है.

छात्रों को बड़ी राहत 

CAT परीक्षा देश के विभिन्न IIM और अन्य प्रतिष्ठित मैनेजमेंट संस्थानों में MBA और अन्य प्रबंधन कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है. हर साल लाखों उम्मीदवार इसमें शामिल होते हैं. ऐसे में रजिस्ट्रेशन की समय-सीमा बढ़ने से बड़ी संख्या में उम्मीदवारों को राहत मिलेगी.


आखिरी वक्त का न करें इंतजार 

IIM कोझिकोड की ओर से स्पष्ट किया गया है कि यह रजिस्ट्रेशन की अंतिम अवसर तिथि है, इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आखिरी समय का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें.

CAT Registration 2025 Steps To Apply: कैट रजिस्ट्रेशन स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस 

  • सबसे पहले अधिकारिक वेबसाइट पर जाएं, ब्राउजर में iimcat.ac.in खोलें. 
  • नया पंजीकरण करें – “New Registration” या “Register / Apply Now” विकल्प पर क्लिक करें. 
  • बेसिक जानकारी दें जैसे कि नाम, ई-मेल, मोबाइल नंबर आदि दर्ज करें. इसके बाद आपको CAT ID मिलेगी.
  • शैक्षणिक और पर्सनल विवरण भरें जैसे कि 10वीं, 12वीं, ग्रेजुएशन की डिटेल्स, यदि लागू हो तो फाइनल ईयर सर्टिफिकेट और कार्य अनुभव दर्ज करें.
  • फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें (पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी अपलोड करें).
  • कोर्स और परीक्षा शहर चुनें.
  • आवेदन शुल्क जमा करें (डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग से शुल्क का भुगतान करें. (सामान्य और आरक्षित वर्ग की फीस अलग-अलग है).
  • फॉर्म की समीक्षा करें और सबमिट करें.
  • सारी जानकारी जांचने के बाद फॉर्म सबमिट करें. अंत में आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें.

यह भी पढ़ें- कॉलेज कैंटीन में Pizza, समोसा खाने से पहले 100 बार सोचेंगे, यूनिवर्सिटी की नई पहल, बदलेगा मेन्यू

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola