बिहार बोर्ड के स्टूडेंट को एक और मौका, अब 22 अक्टूबर तक कर सकते हैं अप्लाई
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 14 Oct 2025 8:30 AM
बिहार बोर्ड (प्रतीकात्मक तस्वीर, फोटो क्रेडिट- फ्रीपिक)
Bihar Board Registration Last Date: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 के लिए अप्लाई करने की अंतिम तारीख बढ़ा दी है. सभी स्टू
Bihar Board Registration Last Date: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 के लिए अप्लाई करने की अंतिम तारीख बढ़ा दी है. अब सभी स्टूडेंट 22 अक्टूबर तक अप्लाई कर सकते हैं जबकि फीस जमा करने की अंतिम तारीख 21 अक्टूबर है. इससे पहले अप्लाई करने की लास्ट डेट 12 अक्टूबर थी.
Bihar Board Registration Last Date: कौन कर सकता है अप्लाई?
BSEB के अनुसार, 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए केवल वही कैंडिडेट्स अप्लाई कर पाएंगे, जिनके माता पति और संस्थान के प्रधान द्वारा सिग्नेचर किया हुआ रजिस्ट्रेशन कार्ड समिति के पोर्टल पर अपलोड किया गया हो. ऐसे छात्र जिनका रजिस्ट्रेशन कार्ड पोर्टल पर अपलोड नहीं किया गया होगा, उन्हें परीक्षा नहीं देने दी जाएगी.
फॉर्म डाउनलोड करके रजिस्ट्रेशन कराना किसी जिम्मेदारी है?
BSEB का फॉर्म डाउनलोड करके जमा कराने की जिम्मेदारी स्कूल के प्रिंसिपल की जिम्मेदारी होगी.
स्पेशल मामले में मिलेगी छूट
अगर किसी स्टूडेंट के साथ ऐसा होता है कि फीस जमा करने के बाद भी ऑनलाइनआवेदन नहीं हो पाता है तो फीस जमा करने की लास्ट डेट के अगले दो दिनों तक आवेदन करने का मौका मिलेगा.
Bihar Board Datesheet: कब जारी होगी डेटशीट?
बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा के लिए डेटशीट नवंबर या दिसंबर महीने में जारी हो सकता है.
Bihar Board Exam: कब होगी बिहार बोर्ड परीक्षा?
बिहार बोर्ड की परीक्षाएं फरवरी महीने में आयोजित की जाएंगी.
BSEB Helpline Number: बिहार बोर्ड ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
बिहार बोर्ड परीक्षा के लिए अप्लाई करते हुए अगर किसी छात्र को कोई परेशानी आ रही है तो वे इसके लिए बोर्ड द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं. बिहार बोर्ड ने छात्रों की प्रॉब्लम सुनने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है, 0612-2230039
यह भी पढ़ें- UP Board: जल्द जारी होगी यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए डेटशीट, इस तरह करें डाउनलोड
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










