UP Board: जल्द जारी होगी यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए डेटशीट, इस तरह करें डाउनलोड

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 13 Oct 2025 9:42 AM

विज्ञापन

UP बोर्ड एग्जाम डेट शीट (प्रतीकात्मक तस्वीर)

UP Board Exam Date Sheet: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) जल्द ही कक्षा 10 और 12 के लिए परीक्षा का शेड्यूल जारी कर सकता है. पिछले साल परीक्षा फरवरी में हुई थी. आइए, जानते हैं डेटशीट जारी होने के बाद इसे कैसे डाउनलोड कर सकते हैं.

विज्ञापन

UP Board Exam Date Sheet: वर्ष 2026 में यूपी बोर्ड की परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए काम की खबर है. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) जल्द ही कक्षा 10 और 12 के लिए परीक्षा का शेड्यूल जारी कर सकता है. एक बार शेड्यूल जारी हो जाए, फिर इसे आप ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं. यूपी बोर्ड की परीक्षा दो शिफ्ट में होगी. वहीं जनवरी और फरवरी में प्रैक्टिक परीक्षाएं (UP Board Practical Exams) कराई जाएंगी. 

पिछले साल कब हुई थी यूपी बोर्ड की परीक्षा? 

यूपी बोर्ड की 10वीं-12वीं की परीक्षाएं पिछले साल फरवरी महीने में आयोजित की गई थी. ये परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की गई थी. परीक्षा की शुरुआत 24 फरवरी से हुई थी और ये 12 मार्च 2025 तक चली थी. ऐसे में इस बार भी बोर्ड परीक्षाएं फरवरी महीने से शुरू होने की उम्मीद है. 

यूपी बोर्ड ने की हेल्प डेस्क की व्यवस्था 

यहां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि UPMSP की ओर से बोर्ड स्टूडेंट को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो इसके लिए हेल्प डेस्क की व्यवस्था की है. सभी स्टूडेंट्स किसी प्रकार की परेशानी में 18001805310 and 18001805312 नंबर पर कॉल कर सकते हैं. 

कैसे देखें डेटशीट?

यूपी बोर्ड द्वारा डेटशीट जारी होने के बाद आप इसे नीचे बताए गए स्टेप्स की मदद से देख सकते हैं-

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं.
  • होमपेज पर “UP Board 10th Date Sheet 2026” या “UP Board 12th Date Sheet 2025” लिंक पर क्लिक करें. 
  • क्लिक करने के बाद एक PDF फाइल स्क्रीन पर खुल जाएगी. 
  • उस फाइल को डाउनलोड करें और फ्यूचर के लिए रखें.

UP Board Date Sheet 2026: डेटशीट में दी होगी ये जानकारी 

  • कैंडिडेट्स का नाम 
  • विषय कोड
  • परीक्षा की तिथियां
  • परीक्षा का समय
  • परीक्षा दिवस से जुड़ी महत्वपूर्ण निर्देश

यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 में कब हुई थी? 

यूपी बोर्ड 2025 की परीक्षाए 24 फरवरी 2025 से शुरू होकर 12 मार्च 2025 तक आयोजित की गई थीं. 

यूपी बोर्ड रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट क्या है? 

यूपी बोर्ड में सत्र 2026-2027 के लिए रजिस्ट्रेशन/अनुमति आवेदन करने की अंतिम तारीख 20 अक्टूबर 2025 है. 

यूपी बोर्ड का रिजल्ट कहां देख सकते हैं? 

यूपी बोर्ड का रिजल्ट देखने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं, upmsp.edu.in और upresults.nic.in

यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट कब आया था?

यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट 25 अप्रैल 2025 को दोपहर 12:30 बजे घोषित किया गया था. 

क्या यूपी बोर्ड 2025 की परीक्षाएं दो शिफ्ट में हुई थी? 

जी हां, 2025 में यूपी बोर्ड की परीक्षाएं दो शिफ्ट में हुई थी. 

यह भी पढ़ें- UPPSC Question Paper: Human Index और मिसाइल को लेकर पूछे गए सवाल, जानकर चकरा जाएगा दिमाग

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola