दिल्ली के छात्रों के लिए खुशखबरी! अब गाना सुनते हुए पहुंचें कॉलेज, शुरू हुई Special बस सेवा

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 28 Aug 2025 5:43 PM

विज्ञापन

दिल्ली बस सेवा (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

Delhi Free Bus: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को दिल्ली के कॉलेज जाने वाले छात्रों के लिए बस सेवा शुरू कर दी है. दिल्ली में अब कॉलेज जाने वाले छात्रों के लिए 100 बस चलाई जाएंगी. ये सभी इलेक्ट्रिक बस हैं. बस में सीसीटीवी भी लगा है.

विज्ञापन

Delhi Free Bus: कई राज्यों में कॉलेज जाने वाले छात्रों के लिए अलग से बस सेवा चलाई जाती है. वहीं दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को दिल्ली के कॉलेज जाने वाले छात्रों के लिए बस सेवा शुरू कर दी है. दिल्ली में अब कॉलेज जाने वाले छात्रों के लिए 100 बस चलाई जाएंगी. छात्रों के लिए ये बड़ी खबर है. अब छात्रों को आम बसों के धक्के नहीं खाने होंगे बल्कि वे आराम से इन बसों में बैठकर यूनिवर्सिटी पहुंच सकते हैं. 

CM Rekha Gupta: सीएम ने दी जानकारी

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस संबंध में अपने X पर जानकारी साझा करते हुए लिखा, “ आज से शुरू हुईं 25 University Special Buses छात्रों के लिए सुरक्षित, भरोसेमंद और समर्पित कनेक्टिविटी सुनिश्चित करेंगी. ये नई बसें नॉर्थ कैंपस, साउथ कैंपस, JNU, IIT दिल्ली और अन्य संस्थानों को सीधे जोड़ेंगी. इन बसों का शेड्यूल कॉलेज टाइमिंग्स के साथ तालमेल में रखा गया है ताकि विद्यार्थियों को अधिकतम सुविधा मिल सके.”

क्या खास है इन बसों में? 

  • ये सभी इलेक्ट्रिक बस हैं 
  • बस में AC की सुविधा होगी 
  • बस में सीसीटीवी और पैनिक बटन है 
  • QR स्कैन करके अपनी पसंद का गाना सुन सकते हैं 

किन रूट पर चलेंगी ये बसें? 

दिल्ली में कॉलेज छात्र-छात्राओं के लिए चलाई जा रही हैं ये बसें 25 से ज्यादा रूट पर चलाई जाएंगी. साथ ही मेट्रो स्टेशंस जैसे जरूरी ठिकानों पर रुकेंगी ताकि स्टूडेंट्स को कनेक्टिविटी की दिक्कत न हो. आने वाले दिनों में बसों की संख्या और बढ़ाई जाएगी. 

50 पुराने बसों को तैयार किया गया 

यहां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 100 बसें चलाई जाएंगी, जिनमें से 50 पुरानी यू-स्पेशल बसें 30 साल बाद रिनोवेट करके चलाई जाएंगी. साथ ही कुछ नए इलेक्ट्रिकल बसें चलाई जाएंगी. 

यह भी पढ़ें- IIT Delhi का खास Online Course, अब होगी  इलेक्ट्रिक वाहनों की पढ़ाई

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola