CP Radhakrishnan VS B Sudershan Reddy Education: राधाकृष्णन या रेड्डी, जानें कौन कितने पढ़े-लिखे हैं

सीपी राधाकृष्णन और बी सुदर्शन रेड्डी
CP Radhakrishnan VS B Sudershan Reddy Education: एनडीए गठबंधन की ओर से सीपी राधाकृष्णन (CP Radhakrishnan) और विपक्ष के इंडिया अलायंस की ओर से बी सुदर्शन रेड्डी (B Sudershan Reddy) उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि दोनों कितने पढ़े-लिखे हैं.
CP Radhakrishnan VS B Sudershan Reddy Education: उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए आज वोटिंग हो रही है. लोकसभा और राज्यसभा के सांसद आज देश के अगले उपराष्ट्रपति को चुनने के लिए वोटिंग कर रहे हैं. मतदान के बाद रिजल्ट शाम तक जारी किया जाएगा तब जाकर इसका फैसला होगा कि अगला उपराष्ट्रपति कौन होगा. एनडीए गठबंधन की ओर से सीपी राधाकृष्णन (CP Radhakrishnan) और विपक्ष के इंडिया अलायंस की ओर से बी सुदर्शन रेड्डी (B Sudershan Reddy) उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि दोनों कितने पढ़े-लिखे हैं.
CP Radhakrishnan: इस कॉलेज से की है पढ़ाई
सीपी राधाकृष्णन का जन्म 1957 में तमिलनाडु के तिरुपुर जिले में सीके पोन्नुसामी और केजानकी के घर हुआ था. उनका पूरा नाम चंद्रपुरम पोन्नुसामी राधाकृष्णन (Chandrapuram Ponnusamy Radhakrishnan) है. उन्होंने तमिलनाडु के तूतीकोरिन स्थित वीओ चिदंबरम कॉलेज से बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (BBA) में ग्रेजुएशन किया है.
CP Radhakrishnan Education: पढ़ाई के अलावा खेल में भी थी रूचि
राजनीति की तरह वे खेल के मैदान में भी धमाल कर चुके हैं. वे कॉलेज के दिनों में टेबल टेनिस के अच्छे खिलाड़ी थे. इसी के साथ वे क्रिकेट भी खेलते थे. उन्हें रनिंग करना और वॉलीबॉल भी बेहद पसंद है.
CP Radhakrishnan Career: राज्यपाल के रूप में राजनीतिक सफर
फरवरी 2023 में राधाकृष्णन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा झारखंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया था. पदभार संभालने के बाद पहले चार महीनों में उन्होंने सभी 24 जिलों का दौरा किया और वहां के स्थानीय नेताओं व आम नागरिकों से मुलाकात की. जुलाई 2024 में वे महाराष्ट्र के राज्यपाल बने और इसी दौरान उन्हें तेलंगाना का राज्यपाल और पुदुचेरी का उपराज्यपाल भी नियुक्त किया गया. हालांकि, इन पदों पर उनका कार्यकाल जुलाई 2024 तक ही रहा.
B Sudershan Reddy Education: इस कॉलेज से हुई है पढ़ाई
वहीं बी सुदर्शन रेड्डी लॉ के क्षेत्र से आते हैं. उनका जन्म 8 जुलाई 1946 को रंगा रेड्डी जिले (तत्कालीन आंध्र प्रदेश) के अकुला मायलाराम गांव में हुआ था. प्रारंभिक शिक्षा के लिए वे हैदराबाद गए. हैदराबाद के उस्मानिया विश्वविद्यालय से उन्होंने 1971 में कानून में ग्रेजुएशन किया.
B Sudershan Reddy Career: करियर की मुख्य बातें
- आठ जुलाई 1946 को जन्मे बी सुदर्शन रेड्डी बीए, एलएलबी हैं.
- आंध्र प्रदेश बार काउंसिल के साथ 27 दिसंबर 1971 को जुड़े थे.
- 1988-90 के बीच उन्होंने हाई कोर्ट में सरकारी वकील के तौर पर भी काम किया.
- साल 1990 में बी सुदर्शन रेड्डी ने केंद्र सरकार के लिए छह महीनों तक एडिश्नल स्टैंडिंग काउंसल के तौर पर भी काम किया.
- साल 2007 में उन्हें Supreme Court का जज बनाया गया और साल 2011 में वह रिटायर हो गए.
यह भी पढ़ें- Dentist से IPS बनीं, पंजाब की खूबसूरत बेटी, दूसरे प्रयास में हासिल की सफलता
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










