CBSE Notice: सीबीएसई का नया फरमान, हर कक्षा में सिर्फ 40 बच्चे
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 24 Jul 2025 3:05 PM
CBSE Notice
CBSE Notice: सीबीएसई ने स्कूलों के लिए नया आदेश जारी किया है. सीबीएसई ने 1 से 12वीं तक के कक्षा को निर्देश दिया है कि प्रत्येक सेक्शन में बच्चों की संख्या केवल 40 होनी चाहिए. हालांकि, कुछ परिस्थितियों में छात्रों की संख्या 45 भी हो सकती है. यहां पढ़ें पूरी खबर-
CBSE Notice: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के स्कूलों में आपके बच्चे पढ़ते हैं तो ये खबर आपके काम की है. सीबीएसई ने 1 से 12वीं तक के कक्षा को आदेश दिया है कि स्टूडेंट्स की छात्रा सीमित होनी चाहिए. सीबीएसई की ओर से कहा गया है कि एक कक्षा में केवल 40 बच्चे ही होने चाहिए. कुछ खास परिस्थिति में 45 स्टूडेंट्स का एडमिशन लिया जा सकता है. आइए, विस्तार से जानते हैं क्या है सीबीएसई का ये नया नियम-
CBSE Notice: सीबीएसई का नया आदेश, हर कक्षा में 40 बच्चे
CBSE के एफिलिएशन उपनियम 2018 के क्लॉज 4.8 के तहत नया आदेश लाया गया है, जिसके तहत सीबीएसई ने सभी स्कूलों को निर्देश दिया है कि सामान्य हालात में कक्षा 1 से 12 तक के हर सेक्शन में ज्यादा से ज्यादा 40 बच्चे ही होने चाहिए. हालांकि, कुछ खास मामलों में ज्यादा छात्रों को दाखिला देने की छूट दी गई है. CBSE का ये नया फरमान इसलिए लाया गया है कि सभी कक्षा में पढ़ाई का अच्छा माहौल रहे.
CBSE New Rule: किन विशेष परिस्थितियों में 45 बच्चों की छूट मिली है
रिपीट करने वाले बच्चे
ऐसे छात्र जो किसी कारणवश कक्षा रिपीट कर रहे हो यानी कि किसी कारण से उसी कक्षा में दोबारा पढ़ रहे हैं. उदाहरण के तौर पर अगर कोई बच्चा गंभीर बीमारे के कारण पीछे छूट गया है तो उसे क्लास रिपीट करने की इजाजत है.
माता पिता का ट्रांसफर
अगर किसी बच्चे के माता पिता का ट्रांसफर हो गया है विशेषकर आर्मी, सेंट्रल जॉब में, या किसी प्राइवेट नौकरी में, ऐसी स्थिति में बच्चों को दाखिला देने की छूट है. ऐसी स्थिति में किसी कक्षा में छात्रों की संख्या 40 से ज्यादा हो सकती है.
हॉस्टल से डे-स्कॉलर होने की स्थिति में
ऐसे बच्चे जो हॉस्टल छोड़कर डे-स्कॉलर बन रहे हैं उन्हें दाखिला देने के लिए छूट मिलेगी. इस स्थिति में भी कक्षा में बच्चों की संख्या 40 से ज्यादा हो सकती है.
पढ़ाई में सुधार की स्थिति में
कुछ बच्चे अपनी पढ़ाई बेहतर करने के लिए फिर से उसी कक्षा में दाखिला लेते हैं. लेकिन ये स्कूल के ऊपर निर्भर करता है कि उस बच्चे को दोबारा से उसी कक्षा में दाखिला देने की जरूरत है या नहीं.
CBSE Classroom Rules: क्लासरूम के लिए ये शर्तें
अगर किसी कक्षा में 45 स्टूडेंट्स से ज्यादा को दाखिला दिया जाता है तो स्कूल को कुछ बुनियादी सुविधाओं का ध्यान रखना होगा. स्कूलों को इस बात का ध्यान रखना होगा कि क्लासरूम का साइज कम-से-कम 500 वर्ग फुट होना चाहिए. हर बच्चे के लिए कम-से-कम 1 वर्ग मीटर का स्पेस होना जरूरी है. CBSE ने कहा कि स्कूलों को अपनी बुनियादी सुविधाओं पर ध्यान देना होगा. ये इसलिए भी कि बच्चों को पढ़ाई के लिए आरामदायक और सुरक्षित माहौल मिले.
यह भी पढ़ें- CBSE Important Notice: CBSE का नया नियम, स्कूलों में जरूर लगाएं Oil Board, बच्चों पर पड़ेगा असर
यह भी पढ़ें- CBSE Important Notice: CBSE का नया नियम, स्कूलों में जरूर लगाएं Oil Board, बच्चों पर पड़ेगा असर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










