ePaper

CBSE Board Exam 2025: रांची के इस स्कूल में भूखे-प्यासे 6:30 घंटे क्यों बैठे रहे 10वीं बोर्ड के 94 परीक्षार्थी?

Updated at : 16 Feb 2025 5:50 AM (IST)
विज्ञापन
army public school ranchi

रांची का आर्मी पब्लिक स्कूल

CBSE Board Exam 2025: रांची के आर्मी पब्लिक स्कूल के सेंटर पर शनिवार की सुबह 9:30 बजे ही बच्चे पहुंच गये थे. 10:30 बजे की जगह 94 बच्चों को दोपहर 12:05 बजे प्रश्नपत्र मिले. 6:30 घंटे तक परीक्षा केंद्र में विद्यार्थी बैठे रहे.

विज्ञापन

CBSE Board Exam 2025: रांची-सीबीएसई 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षा शनिवार को एक साथ पूरे देश में शुरू हुई. पहले ही दिन 10वीं बोर्ड की परीक्षा में अव्यवस्था दिखी. इस कारण रांची के आर्मी पब्लिक स्कूल के परीक्षा केंद्र में 94 विद्यार्थियों को 6:30 घंटे तक बैठना पड़ा. इस दौरान विद्यार्थियों को परीक्षा को लेकर मानसिक तनाव झेलते हुए भूखे-प्यासे भी रहना पड़ा.

94 प्रश्नपत्र कम थे


जानकारी के अनुसार, आर्मी पब्लिक स्कूल में सीबीएसई 10वीं बोर्ड के विद्यार्थियों के लिए परीक्षा केंद्र बनाया गया है. यहां सुरेंद्रनाथ सेंटेनरी, जी एंड एच, डीपीएस ग्रेटर व विकास विद्यालय के विद्यार्थियों का सेंटर है. विद्यार्थी सुबह 9:30 बजे से स्कूल में प्रवेश करने लगे. वहीं, जब परीक्षा केंद्र में विद्यार्थियों के बीच प्रश्नपत्र का वितरण प्रारंभ किया गया तो 94 प्रश्नपत्र कम थे. जिसके कारण डीपीएस ग्रेटर के विद्यार्थियों को प्रश्नपत्र के लिए इंतजार करने को कहा गया. इसके बाद अंग्रेजी विषय के तीन सेट प्रश्नपत्र की फोटोकॉपी करायी गयी.

दोपहर 12 बजे से ली गयी इनकी परीक्षा


विद्यार्थियों से कहा गया कि उन्हें प्रश्नपत्र हल करने के लिए निर्धारित 3:00 घंटे का समय दिया जायेगा, जब उन्हें प्रश्नपत्र मिलेगा. विद्यार्थियों को दोपहर 12:05 बजे प्रश्नपत्र दिया गया और दोपहर 3:05 बजे उत्तरपुस्तिका उनसे ली गयी. वहीं, आर्मी स्कूल के प्राचार्य अभय सिंह ने कहा कि चार सेट प्रश्नपत्र कम मिला था, जिसमें कुल 94 प्रश्नपत्र थे. विद्यार्थियों को प्रश्नपत्र की फोटोकॉपी कर दी गयी. इस कारण 94 विद्यार्थियों का परीक्षा दोपहर 12:05 बजे से शुरू हुई. उन्हें उत्तर लिखने के लिए निर्धारित 3:00 घंटे का समय दिया गया. आर्चायकुलम स्कूल को 10वीं की मान्यता नहीं मिलने के कारण स्कूल के विद्यार्थियों का रजिस्ट्रेशन ग्रेटर डीपीएस स्कूल से कराया गया है. वहीं सीबीएसई की सिटी को-ऑर्डिनेटर परमजीत कौर से दूरभाष पर संपर्क किया गया, लेकिन उन्होंने जवाब नहीं दिया.

ये भी पढ़ें: रांची में 24 केंद्रों पर शुरू हुई CBSE 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षा, छात्रों ने कहा-आसान थे अंग्रेजी के प्रश्नपत्र

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola