Work From Home के लिए BCA क्यों है बेस्ट? देखें 5 टॉप जॉब ऑप्शन

Published by : Ravi Mallick Updated At : 05 Oct 2025 6:42 PM

विज्ञापन

Work From Home (सांकेतिक फोटो)

Work From Home: बीसीए डिग्री वर्क फ्रॉम होम जॉब्स के लिए सबसे उपयुक्त मानी जा रही है. इसमें छात्रों को प्रोग्रामिंग, वेब डेवलपमेंट, डेटा एनालिसिस जैसी डिजिटल स्किल्स सिखाई जाती हैं जो पूरी तरह ऑनलाइन की जा सकती हैं. IT सेक्टर में रिमोट वर्क कल्चर तेजी से बढ़ रहा है, जिससे BCA ग्रैजुएट्स को घर बैठे ही हाई-पेइंग जॉब्स मिल रही हैं.

विज्ञापन

Work From Home: आज के दौर में छात्र अकसर पॉपुलर अंडरग्रेजुएट कोर्स BCA (Bachelor of Computer Applications) को लेकर दुविधा में रहते हैं. यह कोर्स अलग-अलग क्षेत्रों के लिए गेटवे हैं, लेकिन जब बात आती है वर्क फ्रॉम होम जॉब (Work From Home Job) की तो तेजी से ग्रो कर रहे सेक्टर्स और हाई-सैलरी जॉब्स की, तो BCA कई मामलों में BCom से बेहतर साबित हो सकता है.

Why to Select BCA: क्यों BCA को चुना जाए?

भारत और विदेशों में IT सेक्टर तेजी से बढ़ रहा है. इसमें स्किल्ड ग्रेजुएट्स की भारी डिमांड है, खासकर BCA जैसे कोर्सेज से. BCA स्टूडेंट्स को प्रोग्रामिंग लैंग्वेजेज (जैसे C++, Java, Python), वेब डेवलपमेंट, नेटवर्किंग आदि की ट्रेनिंग मिलती है.

Is BCA Better Than BCom, BSc: क्या बीएससी बीकॉम से बेहतर है बीसीए?

IT और सॉफ्टवेयर कंपनियां BCA ग्रैजुएट्स को fresher लेवल पर भी अच्छे पैकेज पर हायर करती हैं. वहीं BCom, BSc, BBA स्टूडेंट्स को अकसर MBA या अन्य एडवांस डिग्री की जरूरत होती है बेहतर करियर के लिए.

Why BCA Best for Work From Home: बीसीए के बाद वर्क फ्रॉम होम जॉब

IT सेक्टर में रिमोट वर्क कल्चर ज्यादा है, जिससे BCA ग्रेजुएट्स को फ्लेक्सिबिलिटी मिलती है. इसमें वर्क फ्रॉम होम के ज्यादा ऑप्शन रहते हैं. हालांकि, बीकॉम करने के बाद बैंकिंग सेक्टर में जॉब पाने के मौके ज्यादा रहते हैं. विदेशों में भी भारतीय IT प्रोफेशनल्स की डिमांड है. BCA ग्रैजुएट्स के लिए मल्टी नेशनल कंपनियों में ऑप्शन ज्यादा रहते हैं.

Which 5 Job is Best After BCA: बीसीए के बाद 5 बेहतरीन जॉब ऑप्शन कौन से?

– Software Developer
– Web Developer
– Data Analyst
– IT Support Specialist
– Cybersecurity Analyst

अगर आप टेक्नोलॉजी में रुचि रखते हैं और तेजी से ग्रो कर रहे करियर की तलाश में हैं, तो BCA आपके लिए BCom से कहीं ज्यादा बेहतर विकल्प हो सकता है. हालांकि अंतिम निर्णय आपकी रुचियों और करियर गोल्स पर निर्भर करता है.

यह भी पढ़ें: Graduate के लिए बैंक में नौकरी का सुनहरा मौका, आज ही करें Apply

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola